AUS vs SA: मार्नस लाबुशेन ने डायरेक्ट थ्रो से दक्षिण अफ्रीका को दिया गहरा जख्म, वायरल हुआ वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दो बार कमाल की फील्डिंग का नजारा पेश किया।

Marnus Labuschagne direct throw

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में से एक हैं। सोमवार को उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन फील्डिंग करते हुए दो बार इसका उदाहरण पेश किया। एक बार तो उन्होंने एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा जबकि उनके एक रन आउट ने तो तमाम क्रिकेटप्रेमियों को हैरत में ही डाल दिया। लाबुशेन ने दक्षिण अफ्रीका के ओपनर डीन एल्गर को रन आउट किया। डीन एल्गर 26 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे कि तभी लाबुशेन के एक डायरेक्ट थ्रो ने उनकी पारी को खत्म कर दिया।

कैसे लाबुशेन का डायरेक्ट थ्रो बना मुसीबत

मार्नस लाबुशेन का डायरेक्ट थ्रो वाला रन आउट मैच के पहले दिन का सबसे शानदार मूमेंट था। 23वें ओवर में स्टार्क की ओर से ऑफ पर एक हार्ड लेंथ डिलीवरी डाली की गी। डीन एल्गर ने इस गेंद को मिड ऑफ के दाईं ओर भेज दिया। इस दौरान एक सिंगल चुराते वक्त डीन एल्गर जब तक क्रीज के दूसरी तरफ पहुंचते तब तक लाबुशेन की डायरेक्ट थ्रो विकेट को जा लगी। अंपायर ने इस रन आउट की परख के लिए थर्ड अंपायर की मदद मांगी, जिसके बाद टीवी रिप्ले में देखा गया कि लाबुशेन के थ्रो के आगे एल्गर क्रीज में पहुंचने में लेट हो गए थे।

189 पर समाप्त हुई दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

आपको बता दें कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो कि सही साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी और फील्डिंग के आगे दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 189 पर समाप्त हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 12 ओवर की बल्लेबाजी के दौरान 1 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। बता दें कि दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत लिया था।

मार्नस लाबुशेन का हैरतअंगेज कैच देखिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+