AUS vs PAK: आईपीएल नीलामी से पहले मार्कस स्टोइनिस ने बैटिंग से मचाई तबाही, पाकिस्तान को बुरी तरह चटाई धूल

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एकदिवसीय सीरीज जीतने के बाद टी20 सीरीज में पाकिस्तान की दुर्गति हुई है। पाकिस्तानी टीम को तीसरे और अंतिम मैच में रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने सूपड़ा साफ़ कर दिया। अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि यह फैसला गलत साबित हो गया। साहिबजादा फरहान 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद बाबर आज़म और हसीबुल्लाह खान ने मिलकर पारी संभाली। दोनों पाकिस्तान का स्कोर 61 रन तक लेकर गए।

aus vs pak

इस बीच हसीबुल्लाह 24 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उस्मान खान 3 और आगा सलमान 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। बाबर आज़म अच्छी बैटिंग कर रहे थे लेकिन 41 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। निचले क्रम से शाहीन अफरीदी ने 16 रन बनाए और पाक टीम 117 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन हार्डी ने 3 विकेट झटके। एडम जैम्पा ने 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए मैथ्यू शॉर्ट महज 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके अलावा जैक फ्रेजर मैक-गर्क 18 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके अलावा जोश इंग्लिस भी 27 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

छोटे लक्ष्य की वजह से ऑस्ट्रेलिया के ऊपर फर्क नहीं पड़ा। मार्कस स्टोइनिस ने धमाल मचाते हुए पाक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। आईपीएल नीलामी से पहले उनको इस पारी से निश्चित रूप से लाभ होने वाला है। स्टोइनिस ने 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 27 गेंदों में 61 रनों की नाबाद पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट पर 118 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने बारहवें ओवर में मैच अपने नाम कर पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+