बिग बैश लीग में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने बल्लेबाजी से ढहाया कहर, 35 गेंदों में ठोक दिए 74 रन

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने बिग बैश लीग के एक मुकाबले में कमाल की पारी खेल डाली है। शनिवार को मार्की एडिलेड ओवल फिक्सचर में स्टोइनिस ने मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलते हुए 35 गेंदों में 74 रन की विस्फोटक पारी खेल डाली। स्टोइनिस की इस पारी की बदौलत ही बिग बैश लीग के 23वें मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 8 रन से हरा दिया। मार्कस स्टोइनिस मैन ऑफ द मैच चुने गए।
फॉर्म में लौटे स्टोइनिस
मार्कस स्टोइनिस ने 35 गेंद में 74 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 6 छक्के और 5 चौके लगाए। यानी चौके-छक्कों से ही 11 गेंद में 56 रन ठोक डाले। इस दौरान स्टोइनिस ने 211.43 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी खेली। स्टोइनिस ने पीटर सिडल के एक ओवर में 24 रन ठोक दिए। उन्होंने इस ओवर में दो छक्के और तीन चौके लगाए।
आपको बता दें कि मार्कस स्टोइनिस ने इस विस्फोटक पारी को खेलकर आईपीएल से पहले यह संकेत दे दिया है कि वो फॉर्म में लौट आए हैं। मार्कस स्टोइनिस आईपीएल में लखनऊ सुपर जॉयंट्स की टीम से खेलेंगे।
स्टोइनिस को 1 विकेट भी मिला
बिग बैश लीग के इस मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 186 रन बनाए थे। एडिलेड स्ट्राइकर्स को 187 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम 20 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। मेलबर्न स्टार्स की ओर से लियाम हैचर ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। एडम जैंपा और स्टोइनिस को 1-1 विकेट मिला।
4 sixes in an over by Marcus Stoinis. pic.twitter.com/R7auElc1fx
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 31, 2022












Click it and Unblock the Notifications