Marco Jansen ने भारत के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ पारी खेल रचा इतिहास, रिचर्ड्सन को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Marco Jansen surpasses Sir Vivian Richards: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पहले दो दिनों में मेहमान टीम के नाम रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने लगभग दो दिनों तक बल्लेबाजी की और पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका की इस पारी में कई बल्लेबाज़ों का योगदान रहा, लेकिन ऑलराउंडर मार्को जानसेन का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा।
टूट गया सर विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड (Marco Jansen surpasses Sir Vivian Richards)
उन्होंने सिर्फ 91 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली और भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान मार्को जानसेन ने सात गगनचुम्बी छक्के जड़े। ऐसा करके उन्होंने वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब जानसेन भारत में भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

सेनुरन मुथुसामी ने शतक जड़ किया कमाल
इससे पहले यह रिकॉर्ड विवियन रिचर्ड्स के नाम था, जिन्होंने 1974 में दिल्ली में भारत के खिलाफ एक पारी में छह छक्के लगाए थे। जानसेन ने सात छक्के लगाकर अब इस सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। साउथ अफ्रीका के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया, लेकिन सेनुरन मुथुसामी की 109 रनों (206 गेंद) की शानदार शतकीय पारी सबसे ख़ास रही। जानसेन के 93 और मुथुसामी के शतक की मदद से साउथ अफ्रीका 489 रन बनाने में सफल रहा।
भारत से मैच में वापसी की उम्मीद
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने बिना कोई विकेट खोए 9 रन बना लिए थे। क्रीज़ पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मौजूद थे। हालांकि, तीसरे दिन केएल राहुल बड़ा स्कोर नहीं बना सके और आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं यशस्वी जायसवाल भी 58 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। जिससे भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई। भारत को अब मैच में वापसी करने के लिए तीसरे दिन बल्लेबाजी में एक बड़ा और दमदार प्रदर्शन करना होगा।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका












Click it and Unblock the Notifications