Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- पहले अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में कहीं नहीं होता था भारत, आज सफलताओं की लंबी लिस्ट
'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि इसी महीने खेल जगत से भारत के लिए कई बड़ी खुशखबरी आई हैं। भारत की टीम ने पहली बार महिला जूनियर एशिया कप (Women's Junior Asia Cup) जीतकर तिरंगे की शान बढ़ाई है।
Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने कार्यक्रम की 102वीं कड़ी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन का जिक्र किया, और युवाओं का हौसला बढ़ाया। साथ ही देश के सभी एथलीट्स और उनके पेरेंट्स और कोच को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।
हमारे युवाओं ने इन खेलों में ग्यारह रिकॉर्ड बनाए- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, 'कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया गया था। युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। हमारे युवाओं ने इन खेलों में ग्यारह रिकॉर्ड बनाए हैं। पहले एक समय था जब भारत को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की जानकारी मिलती थी लेकिन अमूमन भारत उसमें कहीं नहीं होता था लेकिन आज हमारे पास सफलताओं की लंबी फेहरिस्त है। यह देश के युवाओं की ताकत को दर्शाता है।'
महिला जूनियर एशिया कप में मिली जीत का किया जिक्र
उन्होने आगे कहा कि, 'इसी महीने खेल जगत से भारत के लिए कई बड़ी खुशखबरी आई हैं। भारत की टीम ने पहली बार महिला जूनियर एशिया कप (Women's Junior Asia Cup) जीतकर तिरंगे की शान बढ़ाई है। इसी महीने हमारी पुरुष हॉकी टीम (Men's Hockey Team) ने भी जूनियर एशिया कप जीता है। इसके साथ ही हम इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक जीत दर्ज करने वाली टीम भी बन गए हैं।'

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, पहले एक समय होता था जब हमें अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों के बारे में पता तो चलता था, लेकिन, उनमें अक्सर भारत का कहीं कोई नाम नहीं होता था। लेकिन, आज, मैं, केवल पिछले कुछ सप्ताह की सफलताओं का जिक्र कर रहा हूं, तो भी लिस्ट इतनी लंबी हो जाती है। यही हमारे युवाओं की असली ताकत है।'
पीएम मोदी ने कहा कि, 'ऐसे कितने ही खेल और प्रतियोगिताएं हैं, जहां आज भारत, पहली बार, अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहा है। जैसे कि लॉग जंप (long jump) में श्रीशंकर मुरली ने पेरिस डायमंड लीग (Paris Diamond League) जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में देश को ब्रॉन्ज (bronze) दिलाया है।'
उन्होंने कहा कि, 'ये इस प्रतियोगिता में भारत का पहला मेडल है। ऐसे ही एक सफलता हमारी Under Seventeen Women Wrestling Team ने किर्गिस्तान में भी दर्ज की है। पीएम ने इस मौके पर देश के इन सभी सभी एथलीट्स और उनके पेरेंट्स और कोच को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।'












Click it and Unblock the Notifications