Sunil Dev Passed Away: टी20 World Cup विजेता टीम इंडिया के मैनेजर रहे सुनील देव का निधन
Sunil Dev passed away: दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के पूर्व सचिव सुनील देव (Sunil Dev) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। 70 के दशक के अंत से 2015 तक डीडीसीए में रहे देव ने बीसीसीआई (BCCI) की विभिन्न उप समितियों में भी कार्य किया है।
देव के जीवन में गौरव का पल तब आया जब वह दक्षिण अफ्रीका में 2007 का पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर बने। उन्होंने 1996 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे और 2014 के इंग्लैंड दौरे पर एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर के रूप में भी काम किया।

देव ने डीडीसीए की अच्छाई और बुराई और खुलकर पेश किया। उन्होंने डीडीसीए में विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर अपने विरोधाभासी दृष्टिकोण को रखने में कभी कोई हिचक नहीं की। इस तरह से उन्हें अपने कार्यकाल में समान रूप से दोस्त और दुश्मन दोनों मिले। 1990 से लेकर नई सहस्राब्दी के पहले दशक के बीच एक ऐसा समय था जब कोई भी रणजी ट्रॉफी या एज-ग्रुप टीम उनकी स्वीकृति की मुहर के बिना जारी नहीं की जा सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications