मलेशिया के गेंदबाज ने बनाया टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7 विकेट लेकर विपक्षी टीम को किया 23 पर आउट

Syazrul Idrus: टी20 वर्ल्ड कप एशिया बी के क्वालीफायर मैच में मलेशिया के गेंदबाज ने इतिहास रच दिया। मलेशिया के गेंदबाज स्याजरुल इदर्स ने 7 विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम कर दिया। उनके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया था। इदर्स ने इतिहास रच दिया।

ख़ास बात यह भी रही कि इन सातों विकेटों में 6 बल्लेबाज बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। एक बल्लेबाज कैच आउट हुआ। कुआलालम्पुर में यह मुकाबला खेला जा रहा था। उन्होंने चीन के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का काम किया। शुरुआत में चीन ने 12 रनों तक विकेट नहीं गंवाया था।

Syazrul Idrus

इदर्स ने आते ही कहर ढाया और एक के बाद एक विकेट झटकने शुरू कर दिए। उन्होंने चीन के बल्लेबाज वांग लियांग को अपना पहला शिकार बनाया। नई गेंद के साथ इनस्विंग गेंदों के सामने चीनी बल्लेबाज टिक नहीं पाए और नियमित अन्तराल पर आउट होकर लौटते रहे।

मलेशिया के खिलाफ बैटिंग करते हुए चीन की टीम टिक नहीं पाई। 12 रन बिना किसी नुकसान के बनाने के बाद चीन की टीम 23 रन बनाकर आउट हो गई। यह थोड़ा हैरान करने वाला प्रदर्शन था। मलेशिया ने भी जवाबी पारी में खेलते हुए कुछ विकेट गंवाए। दो विकेट गिरने के बाद कोई और विकेट नहीं गिरा और मलेशिया ने आसानी से मैच में जीत दर्ज कर ली।

स्याजरुल ने 8 रन खर्च कर अपने 7 विकेट हासिल किये थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 7 विकेट कोई गेंदबाज नहीं ले पाया है। नाइजीरिया के पीटर अहो ने 6 विकेट हासिल किये हैं। उनके अलावा दीपक चाहर के नाम भी 6 विकेट हैं। चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ नागपुर में यह कारनामा किया था।

छोटी टीमों के खिलाड़ी कई बार हैरानी वाला काम कर देते हैं और मलेशिया की तरफ से ऐसा ही देखने को मिला है। मलेशिया के तेज गेंदबाज ने चीनी बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी स्विंग गेंदबाजी से कहर बरपा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+