अनहोनी को होनी करने वाले धोनी की जर्सी नंबर 7 हुई रिटायर, माही का इस अंक से क्यों है खास रिश्ता?

Mahendra Singh Dhoni: देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सफलतम कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने अमू्ल्य तोहफा दिया है, दरअसल उसने उनकी जर्सी नंबर 7 को रिटायर कर दिया है। अब कोई भी खिलाड़ी इस नंबर की जर्सी को पहन नहीं पाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले ये सम्मान भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 को दिया गया था, बीसीसीआई ने साल 2017 में उनकी जर्सी को रिटायर किया था।

Mahendra Singh Dhoni

बीसीसीआई ने ये फैसला भारतीय क्रिकेट के लिए महेंद्र सिंह धोनी की ओर से दिए गए अमूल्य योगदान को देखते हुए लिया है।

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था

मालूम हो कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था, उनका ये फैसला काफी चौंकाने वाला था, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी और कहा था कि 'विश्नकप 2019 के सेमीफाइनल में जब भारत हारा था, तभी उन्हें एहसास हो गया था कि उन्हें अब क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए।ट

धोनी के लिए 7 नंबर काफी लकी है

आपको बता दें कि धोनी के लिए 7 नंबर काफी लकी है। अब इसे संयोग कहें या कुछ और , इस नंबर ने उनके जीवन में काफी अहम रोल प्ले किया है। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 में हुआ। केवल टीम इंडिया की जर्सी ही नहीं बल्कि उनकी आईपीएल वाली जर्सी भी 7 नंबर की है। धोनी ने जुलाई में शादी की थी, जो कि साल का 7वां महीना होता है। वो टीम में नंबर 7 पर ही खेलते थे।

यही नहीं धोनी जब वनडे में 7 हजारी बने थे

यही नहीं उनके खेल की बेस्ट पारियों में एक पारी श्रीलंका के खिलाफ रही, जिसमें उन्होंने 183 रन ठोंके थे और इसं दौरान उन्होंने 10 छक्के जड़े थे, ऐसा करने वाले दुनिया के वे 7वें बल्लेबाज थे और यही नहीं धोनी जब वनडे में 7 हजारी बने थे तो भी ये रिकॉर्ड बनाने वाले वो इंडिया के 7वें खिलाड़ी थे।

टीम इंडिया टी20 विश्वकप 2007 में ही जीता था

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 विश्वकप 2007 में ही जीता था तो वहीं उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पहली बार जब आईपीएल खिताब दिलाया था, वो तारीख भी 7 अप्रैल थी।

धोनी की 'हमर एच2' का नंबर 7781 है

क्रिकेट से इतर बात करें तो धोनी ने '7 By एमएस धोनी' परफ्युम लॉन्च किया था तो वहीं धोनी की 'हमर एच2' का नंबर 7781 है जो कि उनकी डेट ऑफ बर्थ है। धोनी ने इंडिया के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे, और 98 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमश: 4876 रन, 10,773 रन, और 1617 रन बनाए हैं। धोनी अकेले ऐसे कप्तान रहे हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया को क्रिकेट के तीनों फार्मेंट में नंबर वन बनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+