MS Dhoni: 'माही तो सिर्फ माही है', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का ये वीडियो, वजह दिल छूने वाली

Mahendra singh Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं, जिसके चलते माही मैदान पर दिखे ना दिखें लेकिन चर्चा में जरूर बने रहते हैं। भारत के बेस्ट कप्तानों में से एक धोनी इन दिनों अपने परिवारवालों के साथ अमेरिका में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

MS Dhoni

हाल ही मे उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें धोनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आए थे।

धोनी ने मांगी फैन से चॉकलेट

एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपने किसी फैन को ऑटोग्राफ दे रहे हैं और ऑटोग्राफ देने के बाद वो मंद-मंद मुस्कुराते हुए फैन से चॉकलेट मांगते दिख रहे हैं। धोनी की यही अदा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस वीडियो को @mufaddal_vohra नाम के व्यक्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का ये वीडियो

इस वीडियो को अब तक 26.9 K लोगों ने पसंद किया है तो वहीं 1704 लोगों ने इसे री-पोस्ट किया है। इस वीडियो को 11 सितंबर को सुबह 8.19 AM पर @mufaddal_vohra ने पोस्ट किया गया था और तब से ही ये लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। धोनी के फैंस धड़ाधड़ इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'सभी क्रिकेटरों में सबसे विनम्र व्यक्ति।'

'माही तो माही है, इसके जैसा कोई नहीं'

तो किसी ने लिखा-'धोनी ने अपने फैन को स्टंप आउट कर दिया।' तो किसी ने लिखा कि- 'ये थाला का नया अंदाज है।' तो किसी ने लिखा कि- 'माही तो माही है, इसके जैसा कोई नहीं।'तो किसी ने लिखा कि - 'दिल से बच्चा है धोनी'। तो किसी ने लिखा- 'I love Mahi', कुल मिलाकर धोनी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और लोग जमकर उनके वीडियो पर मजेदार कमेंट किए जा रहे हैं।

टीम इंडिया एशिया कप जीत सकती है?

आपको बता दें कि इस वक्त एशिया कप 2023 का टूर्नामेंट चल रहा है। हर भारतीय की ये तमन्ना है कि कैप्टन रोहित शर्मा इस बार ये ट्रॉफी अपने देश में लेकर आए। हालांकि जिस तरह से भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच दिखाया है, उसे देखने के बाद हर किसी को पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया इस बार एशिया कप जीत सकती है।

धोनी ने दो बार बनवाया एशिया कप का विजेता

मालूम हो कि कैप्टन कूल के नाम से मशहूर रहे धोनी की कप्तानी में देश ने दो बार एशिया कप का खिताब जीता है। साल 2010 और साल 2016 में इंडिया ने दो बार माही की अगुवाई में एशिया कप कब्जा किया है।

रोहित शर्मा के पास है दोबारा मौका

और साल 2018 में जब टीम इंडिया ने जब ये खिताब अपने नाम किया था तो उस वक्त धोनी विजयी टीम के सदस्य थे, जबकि टीम की कैप्टन कैप रोहित शर्मा के पास थी, एक बार फिर से रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत पड़ोसी देश श्रीलंका में एशिया कप खेल रहा है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रोहित दूसरी बार ट्रॉफी को लिफ्ट कर पाते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+