महेंद्र सिंह धोनी की 2 साल बाद कप्तानी में वापसी, IPL के सभी मैचों में करेंगे अब CSK को लीड
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को बैटिंग करने के लिए देखने वाले फैन्स को एक बार फिर से ख़ुशी से झूमने का मौका मिल गया है और इस बार वजह कुछ ख़ास है। महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स को लीड करते हुए नज़र आने वाले हैं।
टीम के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ एल्बो में चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि चेन्नई की कमान धोनी के हाथों में होगी। केकेआर के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स अगला मैच खेलेगी।

28 साल के रुतुराज गायकवाड़ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तुषार देशपांडे का सामना करते हुए चोटिल हो गए थे, हालांकि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए दो मैचों में खेले थे लेकिन अंततः बाहर हो गए। गायकवाड़ के बाहर होने से चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है।
चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है, सीएसके को चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई ने एकमात्र मैच अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता था, चेन्नई की बैटिंग यूनिट ने अब तक निराश किया है। इस क्षेत्र में सुधार करने की आवश्कता होगी।
धोनी ने अंतिम बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी साल 2023 के आईपीएल में की थी, उस सीजन चेन्नई ने फाइनल में जीत दर्ज की थी और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला था। जडेजा ने अंतिम दो गेंदों में शॉट जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। करीबन दो साल बार धोनी फिर से कप्तान बनकर आ गए हैं।
MS Dhoni ने कब की अंतिम बार कप्तानी?
धोनी ने अंतिम बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी साल 2023 के आईपीएल में की थी, उस सीजन चेन्नई ने फाइनल में जीत दर्ज की थी और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला था। जडेजा ने अंतिम दो गेंदों में शॉट जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। करीबन दो साल बार धोनी फिर से कप्तान बनकर आ गए हैं।
MS Dhoni की हुई आलोचना
इस सीजन बल्लेबाजी क्रम में नीचे आने के कारण महेंद्र सिंह धोनी की काफी आलोचना भी देखने को मिली है। वह घुटने की समस्या से प्रेषण हैं और पूरे ओवर खेल पाने में असमर्थ हैं। इसी वजह से निचले क्रम में खेलते हैं। हालांकि पिछले दो मैचों में धोनी ने ऊपर बैटिंग की है।












Click it and Unblock the Notifications