MS Dhoni की सर्जरी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, चेन्नई के CEO ने बताया कब शुरू होगा ट्रीटमेंट
चेन्नई (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया कि ' एमएस धोनी डॉक्टर परदीवाला से मिलने गए थे। उन्होंने सर्जरी का ऑप्शन चुना है। अगले सीजन में पूरी तरह से फिट होने के लिए धोनी सर्जरी करवाएंगे।

IPL 2023, MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बना दिया। कैप्टन कूल की अगुवाई वाली सीएसके ने पांचवीं बार आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस सीजन के प्रत्येक मैच में माही को फैंस का भरपूर प्यार मिला, वहीं घुटने की चोट से परेशान होने के बाद भी धोनी ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस बीच माही की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट मिला है।
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया कि ' एमएस धोनी डॉक्टर परदीवाला से मिलने गए थे। उन्होंने सर्जरी का ऑप्शन चुना है। अगले सीजन में पूरी तरह से फिट होने के लिए धोनी सर्जरी करवाएंगे। डॉ दिनशॉ पारदीवाला वही डॉक्टर हैं, जिन्होंने ऋषभ पंत का इलाज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमएस धोनी बुधवार को अपना इलाज कराने के सिलसिले में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान पहुंचे थे, यहां उन्होंने डॉ दिनशॉ पारदीवाला से सलाह ली। जोकि स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स में स्पेशलिस्ट के साथ अस्पताल में स्पोर्ट्स मेडिसिन के निदेशक हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने फाइनल में ट्रॉफी जीतकर रिटायरमेंट के सवाल पर भी स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, 'अगर कंडीशंस को देखें तो मेरे लिए रिटायरमेंट लेने का यह सही समय है। मेरे लिए ये कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं, लेकिन अगले 9 महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सीजन और खेलना कठिन है। इसके लिए मेरे शरीर को साथ देना होगा।' ऐसे में अब धोनी के घुटने की सर्जरी के बाद जीचें ज्यादा स्पष्ट हो सकेंगी।
वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में बताया कि, 'सबको लगा कि महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी सीजन है। इस सीजन उनको काफी ज्यादा सपोर्ट मिला। उनके लिए प्रत्येक मैच अपने होम ग्राउंड जैसा लग रहा था। आठ मैच उन्होंने अपने घर में खेले और आठ बाहर खेले लेकिन उनको हर स्टेडियम में सपोर्ट मिला।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications