NZ vs SL: श्रीलंका के गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाया धमाल, न्यूजीलैंड की बैटिंग यूनिट को हवा में उड़ाया

Maheesh Theekshana: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले में एक धमाका देखने को मिला है। श्रीलंका के गेंदबाज ने अपनी कलात्मक गेंदबाजी का जादू दिखाते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया। कीवी टीम के बल्लेबाज एक के बाद एक करते हुए आउट होते चले गए।

हैमिल्टन में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान यह कारनामा देखने को मिला है। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज के सामने कीवी टीम के बल्लेबाजों ने आत्मसमपर्ण कर दिया और पवेलियन लौटते चले गए।

Maheesh Theekshana

Maheesh Theekshana का धमाका

श्रीलंका के माहीश तीक्ष्णा ने हैट्रिक ली है। वह एकदिवसीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे श्रीलंकाई स्पिनर बन गए हैं। ओवरऑल श्रीलंकाई गेंदबाजों में उनका सातवाँ स्थान है। हालांकि एकदिवसीय इंटरनेशनल मैचों में कई गेंदबाजों ने यह कारनामा किया है। श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने दो बार यह कारनामा किया है।

Maheesh Theekshana ने इनको किया आउट

बारिश के बाद इस मैच को 37-37 ओवरों का कर दिया गया। तीक्ष्णा ने 35वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर विकेट झटके और बाद में 37वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उनकी गेंदों पर मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ और मैट हेनरी पवेलियन लौट गए।

किसने बनाए सबसे ज्यादा रन

कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 9 विकेट पर 255 रनों का आंकड़ा हासिल किया। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रचिन रविन्द्र रहे, वह 63 गेंदों का सामना करते हुए 79 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा चैपमैन के बल्ले से भी रन आए, वह 62 रन बनाने में सफल रहे।

भारत की तरफ से कितनी हैट्रिक

एकदिवसीय क्रिकेट में भारत से भी कुछ गेंदबाजों ने हैट्रिक हासिल की है। भारत की तरफ से पांच हैट्रिक आई है और उनमें से दो बार कुलदीप यादव ने यह कारनामा किया है। अन्य गेंदबाजों में चेतन शर्मा, कपिल देव और मोहम्मद शमी का नाम आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+