IPL 2023: लखनऊ के तेज गेंदबाज ने छोड़ा टीम का साथ, मार्क वुड ने वीडियो जारी कर बताया कारण
IPL 2023: लखनऊ सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने बेटी के जन्म के कारण टूर्नामेंट के बीच में ही टीम छोड़ दी है। वुड ने जाने से पहले बताया कि उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट में लास्ट में शामिल हो सकते हैं।

LSG, IPL 2023: आईपीएल का सफर एक के बाद एक रोमांचक मुकाबलों के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पहले टीम के नियमित कप्तान केएल राहुल के चोटिल होने के कारण एलएसजी को बड़ा झटका लगा, इसके बाद आईपीएल के 52वें मैच में गुजरात के खिलाफ 56 रन से बुरी हार झेलनी पड़ी और अब टूर्नामेंट के बीच में लखनऊ के स्टार बॉलर मार्क वुड इंग्लैंड वापस लौट गए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड अपनी बेटी के जन्म के लिए इंग्लैंड वापस लौट गए हैं। फ्रेंचाइजी ने रविवार देर रात गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार के बाद वुड के जाने की पुष्टि की है। एलएसजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। वुड ने वीडियो में बताया की उन्हें टूर्नामेंट के अंतिम चरण में वापसी की उम्मीद है, फिलहाल वह टीम से जा चुके हैं, जोकि किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
एलएसजी के वीडियो में मार्क वुड ने कही ये बात
एलएसजी के वीडियो में मार्क वुड ने कहा कि, 'मैं अपनी बेटी के जन्म के लिए वापस लौट रहा हूं। मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैं टीम का साथ छोड़ रहा हूं, लेकिन घर जाने का कारण अच्छा है। उम्मीद करता हूं कि आप मुझे जल्द ही टीम के साथ फिर से देखें। मैंने 4 मैचों में ज्यादा कुछ हासिल नहीं किया कुछ विकेट जरूर लिए, लेकिन मुझे उम्मीद हैं मैं जल्द ये कर सकूं।'
लखनऊ के लिए इस सीजन अब तक 11 विकेट चटका चुके हैं वुड
दरअसल, वुड ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, लेकिन उन्हें अब तक सिर्फ 5 मैच ही खेलने के मिले थे। वुड ने इस सीजन में पांच मैचों में 11 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ देखने को मिला था। मार्क वुड ने वीडियो में कहा, 'यहां टीम का शानदार साथ है। मैं वास्तव में टीम से प्यार करता हूं, बैकरूम स्टाफ शानदार है और खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के विभिन्न हिस्सों में अच्छा प्रदर्शन करते देखना काफी अच्छा रहा है।'
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications