LSG vs CSK: छक्कों के धांसू कीर्तिमान के करीब महेंद्र सिंह धोनी, क्या 43 के उम्र में रच देंगे नया इतिहास?

LSG vs CSK: माही मैजिक चलने की उम्मीद फैन्स हर मैच में करते हैं लेकिन फ़िलहाल ऐसा नहीं हुआ है। आज आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला चलने की उम्मीद फिर से है। उनके ऊपर कप्तानी के अलावा टीम के फिनिशर की जिम्मेदारी भी है और वह ऐसा कर पाने में सफल नहीं हुए हैं।

पिछले मैच में धोनी चेन्नई के कप्तान थे और आने वाले सभी मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की बागडोर उनके हाथ में ही होने वाली है। ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने पर धोनी को कप्तानी करने का मौका मिला है। अब देखना होगा कि माही की लीडरशिप में टीम क्या करती है।

lsg vs csk

इस बीच धोनी खुद बल्लेबाजी में एक बड़े कीर्तिमान के करीब आकर खड़े हो गए हैं।अगर वह ऊपरी क्रम में बैटिंग करने के लिए आते हैं और जमकर खेलते हैं, तो यह रिकॉर्ड पूरा कर सकते हैं। टी20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे करने के करीब माही का बल्ला चलेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

Dhoni के सामने बड़ा रिकॉर्ड (LSG vs CSK)

धोनी टी20 फॉर्मेट में 350 छक्कों से महज 5 हवाई शॉट दूर हैं। अगर वह ऊपर खेलते हुए आज 5 छक्के जमाने में सफल रहते हैं, तो यह कीर्तिमान बना देंगे। 43 साल की उम्र में भी धोनी के बल्ले से निकलने वाले शॉट में दमखम दिखाई देता है लेकिन टीम की लगातार हार एक बड़ी परेशानी बनकर सामने आई है।

Dhoni के आईपीएल में आंकड़े (LSG vs CSK)

माही के सिर्फ आईपीएल के आंकड़ों को ही देखा जाए, तो इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 259 छक्के देखने को मिले हैं। इसके अलावा धोनी ने 270 मैच खेलकर 5000 से ज्यादा आईपीएल रन बनाए हैं। 259 छक्के और 24 फिफ्टी जड़ने वाले धोनी के बल्ले से अब तक शतक नहीं आया, नाबाद 84 रन उनका बेस्ट स्कोर है।

Take a Poll

पंत भी कीर्तिमान के बेहद करीब

उधर सामने वाली टीम के कप्तान ऋषभ पंत भी आईपीएल में धांसू कीर्तिमान बनाने से एक कदम दूर हैं। ऋषभ पंत विकेट के पीछे अपने 100 शिकार पूरे करने वाले हैं। अगर वह 1 प्लेयर को और आउट कर देते हैं, तो उनके शिकारों का सैकड़ा पूरा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+