VIDEO: दिग्वेश बैन हुए तो क्या! LSG के नए स्टार ने BCCI को दिया खुला चैलेंज, फिर लहराई 'नोटबुक'
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 'नोटबुक' सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं, अब पहचान बन चुका है! स्पिनर दिग्वेश राठी के एक मैच के बैन पर होने के बावजूद, उनके स्टाइल को मैदान पर वापस लाने का जिम्मा तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने उठाया।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ जब आकाश ने जोस बटलर को क्लीन बोल्ड किया, तो उन्होंने दिग्वेश का 'ट्रेडमार्क' नोटबुक सेलिब्रेशन दोहराया- और फिर क्या था, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो गया।
दिग्वेश पर पहले ही लग चुका है एक मैच का बैन
दरअसल, स्पिनर दिग्वेश GT के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे, क्योंकि वह एलएसजी के पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ हुए विवाद के कारण एक मैच के बैन की सजा काट रहे थे। दिग्वेश ने अभिषेक को आउट करने के बाद अपना ट्रेडमार्क 'नोटबुक' सेलिब्रेशन किया और बल्लेबाज को गुस्से में सेंड-ऑफ दिया था।

दोनों खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना
दिग्वेश की यह हरकत अभिषेक को पसंद नहीं आई और दोनो के बीच काफी गर्मागर्मी देखने को मिली। मामला इतना बढ़ गया कि अंपायरों ने बीच-बचाव किया और दोनों खिलाड़ियों के बीच सुलह कराई। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों पर इस विवाद के लिए जुर्माना लगाया गया।
इस घटना के बाद अगले मैच में जब आकाश ने जीटी के बल्लेबाज जोस बटलर को बोल्ड किया, तो उन्होंने दिग्वेश के 'नोटबुक' सेलिब्रेशन को कॉपी किया।
AKASH SINGH DEDICATES THE WICKET TO DIGVESH RATHI. 😂pic.twitter.com/uMnWxW2W0g
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 22, 2025
अभिषेक और दिग्वेश के बीच जुबानी जंग सिर्फ मैच तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि मुकाबला खत्म होने के बाद भी विवाद जारी रहा। मैच के बाद हाथ मिलाने के दौरान दोनों के बीच फिर से कुछ कहासुनी हुई और इस बार एलएसजी के असिस्टेंट कोच विजय दहिया ने भी बीच-बचाव किया और दोनों से मतभेदों को सुलझाने का आग्रह किया। कुछ पल बाद अभिषेक और दिग्वेश दोनों एक-दूसरे के कंधों पर हाथ रखकर चलते नजर आए।
इस पूरे ड्रामे के बीच एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका भी बाहर आए और अभिषेक से थोड़ी बातचीत की। इस दौरान एसआरएच के बल्लेबाज ईशान किशन भी दोनों के साथ मौजूद थे और उनकी मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। बाद में अभिषेक ने यह भी कहा कि उनके और दिग्वेश के बीच सब कुछ ठीक है।
मैच में धमाका- मार्श ने जड़ा IPL शतक
जहां एक तरफ मैदान पर भावनाएं उफान पर थीं, वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शन भी टॉप लेवल का रहा। मिचेल मार्श ने 62 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली जबकि निकोलस पूरन ने 27 गेंदों पर नाबाद 56 रन ठोके। लखनऊ ने 235/2 का स्कोर खड़ा किया और जवाब में GT को 202/9 पर रोककर 33 रन से जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications