KL Rahul-sanjiv Goenka: घर बुलाकर केएल राहुल को संजीव गोयनका ने लगाया गले, क्या अब सब कुछ ठीक है?
Sanjiv Goenka hosts captain KL Rahul: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में केएल राहुल लखनऊ सुपरजायंट्स के ओनर संजीव गोयनका को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या अब सब ठीक है
केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच अब सब ठीक दिखाई पड़ रहा है। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स को हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद से मिली हार के बाद लखनऊ के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल दिखाई दे रही है।

राहुल को लगाई थी फटकार
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल और संजीव गोयनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में संजीव गोयनका केएल राहुल को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे थे।
गोयनका ने राहुल को लगाया गले
इस घटना के बाद कई तरह की खबरें सामने आई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि केएल राहुल को अगले सीजन लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम रिलीज कर सकती है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले केएल राहुल और संजीव गोयनका की एक तस्वीर ने अब इस मामले को शांत कर दिया है। राहुल गोयनका के घर डिनक के लिए पहुंचे हुए थे। जहां दोनों ही एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
फैंस ने किया था ट्रोल
केएल राहुल और संजीव गोयनिका की तस्वीर पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया देने का काम कर रहे हैं। राहुल के सपोर्ट में क्रिकेट फैंस ने संजीव गोयनका को ट्रोल भी किया था। कुछ क्रिकेट फैंस का मानना था कि किसी भी खिलाड़ी के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किया जाना ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications