अप्सरा से कम नहीं हैं केएल राहुल को लताड़ लगाने वाले गोयनका की बहू, इस बिजनेस टायकून से रखती हैं खास रिश्ता
Sanjiv Goenka Family: आज सुबह से ही लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका सुर्खियों में बने हुए हैं, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल पर केवल वो ही वो छाए हुए हैं और लोग उन पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं और भला बुरा कह रहे हैं।
दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें संजीव गोयनका क्रिकेटर केएवल राहुल को गुस्से में डांट रहे हैं और केएल चुपचाप होकर उन्हें सुन रहे हैं, वीडियो वायरल होत ही केएल के फैंस का गुस्सा गोयनका पर बरस पड़ा, वो टीम की हार को भूल गए और गोयनका के खिलाफ हो गए और जमकर उन्हें ट्रोल करने लगे।
केएल राहुल से टीम छोड़ने की बात कह रहे हैं...
लोगों का गुस्सा इस कदर संजीव गोयनका पर फूटा है को वो केएल राहुल से टीम छोड़ने की बात कह रहे हैं, फिलहाल इस मामले में अभी संजीव गोयनका और क्रिकेटर केएल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन इस वक्त संजीव बुरी तरह से लोगों के निशाने पर हैं।
एमएस धोनी को अचानक कप्तानी से हटा दिया था
आपको बता दें कि देश के मशहूर उद्योगपतियों में से एक संजीव गोयनका इससे पहले भी अपने गुस्से की वजह से तब लोगों के निशाने पर आए थे, जब उन्होंने एमएस धोनी को अचानक कप्तानी से हटा दिया था, ये बात साल 2016-17 की है, तब वो राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम के मालिक थे।
7,090 करोड़ रु में लखनऊ सुपर जायंट्स को खरीदा था
फिलहाल इन विवादों से परे जाकर बात करें तो आपको बता दें कि उनकी कंपनी का नाम RPSG है, जिसने अक्टूबर 2021 में 7,090 करोड़ रु में लखनऊ सुपर जायंट्स को खरीदा था। वैसे संजीव की कंपनी मुख्यरूप से Power & Natural Resources, Media & Entertainment, Education & IT, Saregama India and Philips Carbon Black की फील्ड में काम करती है।
आईएसएल फुटबॉल टीम मोहन बागान सुपर जाइंट के भी मालिक
29 जनवरी 1961 में कोलकाता के एक मारवाड़ी फैमिली में जन्मे संजीव आईएसएल फुटबॉल टीम मोहन बागान सुपर जाइंट के भी मालिक हैं। उनके बेटे शाश्वत गोयनका भी काफी चर्चित रहते हैं, वो Sanjiv Goenka Group के रिटेल बिजनेस को लीड करते हैं।
सुंदरता और स्टाइल की वजह से काफी चर्चित रहती हैं
उनकी पत्नी शिविका गोयनका(झुनझुनवाला) भी अपनी सुंदरता और स्टाइल की वजह से काफी चर्चित रहती हैं। मालूम हो कि साल 2016 में दोनों की शादी हुई थी, जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई थी।
7500 से अधिक मेहमानों ने भाग लिया था
शिविका सिंगापुर स्थित नौमी हॉस्पिटैलिटी के प्रमुख सूर्या झूनझूनवाला की बेटी हैं। शाश्वत और शिविका की शादी का फंक्शन तीन दिन चला था, जिसमें 7500 से अधिक मेहमानों ने भाग लिया था, इस शादी में बिजनेस , राजनीतिक लोग, क्रिकेटर, बॉलीवुड सितारे, अंबानी, उदय कोटक, सज्जन जिंदल, दिलीप सांघवी, पवन मुंजाल और राजश्री बिड़ला जैसे दिग्गज शामिल हुए थे।
आईआईटी खड़गपुर में बोर्ड ऑफ गवर्नर भी रह चुके हैं
फिलहाल शिविका बहुत सारे सोशल इवेंट में नजर आती हैं, हालांकि वो मीडिया से दूरी ही बनाकर रखती हैं। आपको बता दें कि संजीव गोयनका आईआईटी खड़गपुर में बोर्ड ऑफ गवर्नर भी रह चुके हैं और इस वक्त 340 करोड़ यूएस डॉलर की है और वो केएल राहुल को 17 करोड़ की फीस देते हैं। वो बिजनेस टायकून हर्ष गोयनका के भाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications