CSK का खिलाड़ी हुआ मालामाल, ऑक्शन में करोड़ों की बारिश, DHONI को बताया था पिता के समान

LPL 2024 Player Auction: आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की किस्मत अक्सर चमक जाती है। कुछ दिन पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी पर आंध्र प्रीमियर लीग के ऑक्शन में जमकर बोली लगाई गई। वह आंध्र प्रीमियर लीग के ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी को भी ऑक्शन में जमकर पैसे मिले हैं।

मिले इतने पैसे

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले श्रीलंका युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को लंका प्रीमियर लीग में अच्छा खासा पैसा दिया गया है। लंका प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में बिकने वाले मथीशा पथिराना सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मथीशा पथिराना को कोलंबो स्ट्राइकर ने 12000 अमेरिकी डॉलर लगभग एक करोड रुपये की कीमत पर अपने साथ जोड़ा है।

LPL 2024 1

आईपीएल में मिलती है इतनी सैलरी

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से मथीशा पथिराना को एक सीजन के लिए 70 लाख रुपये मिले मिलते हैं। ऐसे में लंका प्रीमियर लीग में मथीशा पथिराना आईपीएल से भी अधिक पैसे कमाते हुए नजर आएंगे। मथीशा पथिराना को निखारने में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हाथ रहा है। मथीशा पथिराना कई मौके पर सरेआम धोनी को इस बात के लिए शुक्रिया अदा कर चुके हैं।

धोनी को मानते हैं पिता की तरह

कुछ दिन पहले ही मथीशा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी उनके क्रिकेट जीवन में पिता की भूमिका निभाया है और उन्हें छोटी-छोटी बातें बताने का काम किया है। धोनी की सलाह उनके खेल में बड़ा बदलाव लाने में कारगर रही है। उन्होंने कहा था कि मेरे पिता के बाद मेरे क्रिकेट जीवन में धोनी मेरे पिता की भूमिका निभाते हैं। वह मेरा ख्याल रखते हैं और मुझे सलाह देते हैं कि मुझे क्या करना है ठीक उसी तरह जैसे मेरे पिता तब करते हैं जब मैं घर पर होता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+