कौन है सूर्यकुमार यादव की लेडी लक देविशा? जानें कैसे मिले थे दोनों और बाद में कर ली शादी

भारतीय टीम के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय तगड़ी फॉर्म में हैं और हाल ही में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में एक यादगार कैच भी पकड़ा था। सूर्यकुमार यादव के इस कैच ने भारतीय टीम को दूसरी बार सबसे छोटे फॉर्मेट में चैम्पियन बना दिया।

मैदान के अंदर खुशमिजाज रहने वाले सूर्या मैदान से बाहर भी कुछ उसी तरह रहते हैं और एक शख्स उनके साथ खड़ा दिखता है, वह है उनकी पत्नी देविषा शेट्टी। सूर्या के साथ देविषा हमेशा खड़ी रहती हैं और दोनों की जोड़ी भी काफी खास और अलग दिखती है।

devisha shetty

देविशा शेट्टी मुंबई से ही आती हैं और डांस कोच हैं। वह एक बेहतरीन पत्नी होने के अलावा शानदार नृत्यांगना भी हैं। जहाँ तक दोनों के बीच रिलेशनशिप की बात है, तो कॉलेज के दिनों में ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा। दोनों कॉलेज के समय से ही एक-दूसरे को जानते हैं।

मई 2016 में दोनों ने एक भव्य समारोह में शादी कर ली। सूर्या के साथ देविशा पूरी तरह से खड़ी रही हैं। आज वह एक सफल क्रिकेटर हैं और जब वह इतने सफल नहीं भी थे तब भी देविशा उनके साथ ही थीं। दोनों सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट करते रहते हैं, सुख-दुःख में दोनों एक-दूसरे के साथ रहते हैं। देविशा एक ढाल की तरह सूर्यकुमार यादव के पीछे खड़े रहते हैं।

चुनौतीपूर्ण माहौल में वह सूर्यकुमार यादव के साथ खड़ी रहकर उनको प्रोत्साहन करती हैं। सूर्यकुमार यादव के करियर में सक्रिय योगदान देविशा ने दिया है। देविशा और सूर्यकुमार यादव की उम्र में दो साल का फर्क है। दोनों की जोड़ी को फैन्स काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

सूर्यकुमार यादव के मुकाबले देखने के लिए देविशा मौजूद रहती हैं। वह आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक देखने के लिए स्टैंड्स में मौजूद रहती हैं। सूर्या और देविशा हाल ही में अनंत अम्बानी की शादी में दोनों को देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+