WTC Final में भारत के नहीं पहुंचने से आखिर किसे हो गया करोड़ों का नुकसान? सामने आई बड़ी जानकारी
WTC 2023-25 final: भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत अब ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर सबसे ज़्यादा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने अब तक कुल तीन खिताब जीते। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीमों की लिस्ट में भारत टॉप पर जगह बना ली है। भारतीय टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है।
फाइनल में जगह नहीं बना सकी भारतीय टीम (WTC 2023-25 final)
हालांकि, पिछले कुछ महीनों में टेस्ट क्रिकेट में उनका सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई करने की स्थिति में एक बार एशियाई दिग्गजों को न्यूज़ीलैंड ने घरेलू टेस्ट सीरीज़ (0-3) में वाइटवॉश किया और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। जिसके कारण भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम खेलेगी फाइनल
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र के अपने अंतिम आठ टेस्ट मैचों में छह हार के कारण भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा और 11-15 जून को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले फाइनल से चूक गया। अब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। ऑस्ट्रेलिया दो WTC खिताब जीतने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रचने का लक्ष्य रखेगा, जबकि प्रोटियाज 1998 नॉकआउट ट्रॉफी के बाद से अपनी पहली ICC ट्रॉफी की तलाश करेगा।
लॉर्ड्स को लगभग 45 करोड़ का नुकसान
हाल ही में आई एक रिपोर्ट में भारत के जल्दी बाहर होने के कारण लॉर्ड्स को होने वाले राजस्व नुकसान के बारे में एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के ICC WTC 2023-25 फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहने के कारण लॉर्ड्स को 4 मिलियन पाउंड (लगभग 45 करोड़ रुपये) का नुकसान होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications