IND vs SA: 'हर बार 400 पार करने वालों का हाल देखो....' जानें शमी ने दक्षिण अफ्रीका को ऐसा क्यों कहा

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को कोलकाता में टीम इंडिया ने 243 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए एक बड़ा धमाका कर दिया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में लगातार आठ जीत का रिकॉर्ड बराबर कर लिया। भारत ने 2003 में आठ वर्ल्ड कप मैचों में लगातार जीत अर्जित की थी।

जीत के बाद ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर शमी ने बातचीत करते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम का मजाक बना दिया। स्टूडियो से मोहम्मद कैफ ने कुछ फैन्स के साथ आकर ग्राउंड में मौजूद शमी से सवाल किया था। कैफ ने कहा कि आपने सभी टीमों को हरा दिया। अब हम क्या नई टीम आपके सामने लाएं।

shami

कैफ के सवाल पर शमी ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि हर बार 400 पार करने वालों का हाल देख लो। उनके इस जवाब के बाद हर कोई हँस पड़ा और स्टूडियो के अंदर मौजूद फैन्स भी हुटिंग करने लगे। इरफ़ान पठान ने मैदान पर शमी को कहा कि आपको आठवें नम्बर पर बैटिंग करने के लिए प्रमोट कर दिया गया है। ऐसा कैसे हुआ? शमी ने कहा कि भाई मैं लॉर्ड्स में फिफ्टी जड़कर आया हूं।

शमी ने यह भी कहा कि टीम में माहौल काफी अच्छा है। हर खिलाड़ी एक-दूसरे का सपोर्ट करता है और इसका परिणाम आप सबके सामने है। शमी काफी खुश दिख रहे थे। वह अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को ख़ासा परेशान कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 326 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने अपना 49वां एकदिवसीय शतक जमा दिया। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

भारतीय टीम के गेंदबाजों ने कमाल करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 83 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। रविन्द्र जडेजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 5 विकेट अपने नाम किये। टीम इंडिया ने इस मैच में एक आसान जीत दर्ज कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+