Asia Cup में किसके नाम है सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड, टॉप-5 में एक भी भारतीय नहीं

Asia Cup 2023: एशिया कप के 16वें संस्करण का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। प्रतिष्ठित कॉन्टिनेंटल कप का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। आइए इस महासंग्राम से पहले जानते हैं कि टूर्नामेंट में किसके नाम है सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड, और टॉप-5 में कौन-कौन है शामिल।

मुथैया मुरलीधरन के नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
मुथैया मुरलीधरन को क्रिकेट इतिहास के सबसे महान गेंदबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने एशिया कप के 24 मैचों में 3.75 की इकॉनमी और 28.83 की औसत से 30 विकेट लिए हैं। वह 1997, 2004 और 2008 में श्रीलंका की एशिया कप खिताब जीत का हिस्सा थे।

Muttiah Muralitharan lasith malinga

दूसरे स्थान पर लसिथ मलिंगा
श्रीलंका के लसिथ मलिंगा एशिया कप इतिहास के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वह श्रीलंका के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं, खासकर सफेद गेंद वाले क्रिकेट में। मलिंगा ने 2004 से 2018 तक 5 संस्करण खेले और 4.65 की इकॉनमी और 20.55 की औसत से 29 विकेट लिए हैं।

अजंता मेंडिस के नाम 26 विकेट
श्रीलंका के ही पूर्व स्पिनर अजंता मेंडिस एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। मेंडिस ने 2008 से 2014 तक सिर्फ 8 मैचों में 3.98 की इकॉनमी और 10.42 की औसत से 26 विकेट लिए। वह 2008 संस्करण में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और उन्होंने श्रीलंका को 2008 और 2014 में एशिया कप खिताब दिलाने में मदद की।

सईद अजमल एकमात्र पाकिस्तानी गेंदबाज
एशिया कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों में पाकिस्तान केसईद अजमल एकमात्र गैर-श्रीलंकाई गेंदबाज हैं। अजमल ने 2008 से 2014 के बीच 12 मैचों में 19.25 की औसत और 4.21 की इकॉनमी रेट से 25 विकेट लिए। वह 2012 में पाकिस्तान की एशिया कप विजेता टीम का हिस्सा थे।

चामिंडा वास के नाम 23 विकेट
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल आखिरी गेंदबाज हैं। उन्होंने एशिया कप के 1995 से 2008 संस्करणों में मैच खेला और 27.78 की औसत और 4.19 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+