फोन कॉल पर खत्म कर दिया करियर? टीम से बाहर होने पर भड़का यह दिग्गज, मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

Liam Livingstone: इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने अपनी टीम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए 13.6 करोड़ रुपये में चुने गए लिविंगस्टोन अब आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं। आईपीएल के लिए भारत रवाना होने से ठीक पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में इंग्लैंड ड्रेसिंग रूम के कड़वे सच से पर्दा उठाया है।

लिविंगस्टोन ने किया बड़ा खुलासा (Liam Livingstone)

लिविंगस्टोन ने खुलासा किया कि उन्हें टीम से बाहर किए जाने की खबर कोच ब्रेंडन मैकुलम ने एक बेहद फोन कॉल पर दी थी, जो एक मिनट से भी कम समय तक चला। लिविंगस्टोन के मुताबिक मैकुलम ने बस इतना कहा कि वे किसी और को आजमाना चाहते हैं। उसके बाद न तो चयनकर्ता ल्यूक राइट ने कोई संपर्क किया और न ही रॉब की ने बात करना जरूरी समझा। कप्तान हैरी ब्रुक ने जरूर एक मैसेज भेजा।

Liam Livingstone 1

'टीम से बाहर होते ही किसी को आपकी परवाह नहीं'

लिविंगस्टोन ने कड़े शब्दों में कहा कि यह एक आंखें खोल देने वाला अनुभव था। इस शासन में यदि आप टीम के अंदर हैं तो सब ठीक है, लेकिन यदि आप बाहर हैं तो किसी को आपकी परवाह नहीं है। सितंबर तक मुझे मैनेजमेंट की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। भले ही लिविंगस्टोन को राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया हो, लेकिन उनका मानना है कि वे अभी भी इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ व्हाइट-बॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।

आईपीएल के जरिए वापसी करने की कोशिश

उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि कुछ लोगों की राय मेरे पक्ष में नहीं है, इसका मतलब यह नहीं कि मैं प्रदर्शन करने के काबिल नहीं हूं। मैंने दुनिया भर की टी20 लीगों में खुद को साबित किया है और मेरा खेल अब भी बेहतरीन है। इंग्लैंड टीम में मचे इस बवाल के बीच लिविंगस्टोन अब अपना पूरा ध्यान आईपीएल 2026 पर फोकस कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन पर भारी-भरकम बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+