LLC: यूसुफ पठान ने फिफ्टी जड़कर दिलाई इंडिया महाराजा को जीत, इरफान बोले-अभी बहुत क्रिकेट बाकी है
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 की शुरुआत शुक्रवार को इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच स्पेशल मैच से हुई। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर यह मैच खेला गया।
नई दिल्ली, 17 सितंबर: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 की शुरुआत शुक्रवार को इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच स्पेशल मैच से हुई। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर यह मैच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में इंडिया महाराजा ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में यूसुफ पठान ग्राउंड्स मैन के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैन्प्शन में इरफान ने लिखा, अभी बहुत क्रिकेट बचा है लाला। शानदार बल्लेबाजी की।
Recommended Video

मुकाबले का हाल
वर्ल्ड जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन बनाए। केविन ओ ब्रायन ने 52 और दिनेश रामदीन ने 42 रन की पारी खेली। वहीं पंकज सिंह ने 5 विकेट चटकाए। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया महाराजा ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 175 रन बनाए और 6 विकेट से मैच को जीत लिया। यूसुफ पठान ने 35 गेंदों पर 50 और इरफान पठान ने 9 गेंदों पर 20 रन की नाबाद पारी खेली। टिम ब्रेसनैन ने 3 विकेट अपने नाम किए।
View this post on Instagram

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- इंडिया महाराजा: वीरेंद्र सहवाग, तन्मय श्रीवास्तव, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मोहम्मद कैफ, मनविंदर बिस्ला, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह (कप्तान), जोगिंदर शर्मा, पंकज सिंह, एस श्रीसंत, अशोक डिंडा।
- वर्ल्ड जायंट्स: केविन ओ ब्रायन, हैमिल्टन मसाकाद्जा, जैक्स कैलिस (कप्तान), दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), थिसारा परेरा, तातेंडा ताइबू, रोमेश कालुविथाराना, डेनियल विटोरी, टिम ब्रेसनन, मोंटी पनेसर, फिदेल एडवर्ड्स, मुथैया मुरलीधरन।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- इंडिया महाराजा: वीरेंद्र सहवाग, तन्मय श्रीवास्तव, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मोहम्मद कैफ, मनविंदर बिस्ला, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह (कप्तान), जोगिंदर शर्मा, पंकज सिंह, एस श्रीसंत, अशोक डिंडा, सौरव गांगुली, आरपी सिंह, एस बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, अजय जडेजा, रितिंदर सोढ़ी, नमन ओझा, परविंदर अवाना।
- वर्ल्ड जायंट्स: केविन ओ ब्रायन, हैमिल्टन मसाकाद्जा, जैक्स कैलिस (कप्तान), दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), थिसारा परेरा, तातेंडा ताइबू, रोमेश कालुविथाराना, डेनियल विटोरी, टिम ब्रेसनन, मोंटी पनेसर, फिदेल एडवर्ड्स, मुथैया मुरलीधरन, हर्शल गिब्स, लेंडल सिमंस, सनथ जयसूर्या, इयोन मॉर्गन, रयान साइडबॉटम, जोंटी रोड्स, ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन, डेल स्टेन, असगर अफगान, मशरफे मुर्तजा, नाथन मैकुलम, मैट प्रायर।












Click it and Unblock the Notifications