दिग्गज कप्तान ने जेल में देखा भारत-पाकिस्तान मैच, भारतीय टीम की जीत पर जताया दुःख

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई में खेला गया मुकाबला एकतरफा ही रहा था। टीम इंडिया को इस मैच में आसानी से जीत मिल गई थी। हालांकि इस जीत के पीछे भी विराट कोहली की कड़ी मेहनत दिखाई दी और उनका शतक काम आया।

विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल आदि प्लेयर्स ने भी अपना बेस्ट दिया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। पाकिस्तानी टीम की बैटिंग और गेंदबाजी दोनों ही कुछ खास नहीं रही और टीम इंडिया ने पूरी तरह मैच में शिकंजा कस दिया।

ind vs pak

इस बीच पाकिस्तानी टीम इवेंट के छह दिनों के अंदर ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही है। भारत के अलावा कीवी टीम ने भी अगले चरण में प्रवेश किया है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एक पूर्व दिग्गज कप्तान ने जेल से बैठकर देखा था।

हालांकि टीम इंडिया की जीत पर यह कप्तान खुश नहीं था और निराशा जताई। इस धाकड़ कप्तान का नाम कोई और नहीं बल्कि इमरान खान हैं, जो पाकिस्तान के लिए एक वर्ल्ड कप भी अपने नाम करने में सफल रहे हैं। इमरान खान के लिए जेल में ही मुकाबला देखने की व्यवस्था थी।

इमरान खान ने टीम इंडिया की जीत पर दुःख जताया और यह जानकारी उनकी बहन अलीमा खान ने दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिग्गज क्रिकेटर ने जेल में मैच देखा और पाक की हार पर निराशा जताई। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट में आई गिरावट पर भी प्रतिक्रिया दी।

अलीमा के अनुसार इमरान खान ने कहा कि अपने पसंदीदा लोगों को फैसला लेने वाली पोजीशन पर बैठा दिया जाएगा, तो क्रिकेट खत्म हो जाएगी। उन्होंने इससे पाकिस्तानी सरकार के ऊपर निशाना साधा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष वहां के प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त किया जाता है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हार और चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर पीसीबी की खासी आलोचना हो रही है। मैनेजमेंट के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं और कप्तान रिजवान को भी गालियाँ दी जा रही हैं। 29 सालों में पहली बार आईसीसी इवेंट की मेजबानी करते हुए पाक टीम महज छह दिनों में प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+