Legend League मैच के लीजेंड साबित हुए केविन ओ ब्रायन, 56 गेंदों पर 100 लगाकर गुजरात को जिताया

कोलकाता, 18 सितंबर: लीजेंड लीग क्रिकेट में लीग स्टेज की शुरुआत दो धमाकेदार शतकों के साथ हुई। लीग स्टेज का पहला मैच इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच में हुआ। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए इंडिया कैपिटल्स ने केवल 2 बल्लेबाजों के दम पर अपनी पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों में भी एक खिलाड़ी का योगदान इतना अधिक रहा की बाकी सब फीके पड़ गए। यह थे वेस्टइंडीज के एस्प्ले नर्स जिन्होंने केवल 43 गेंदों पर 103 रनों की नाबाद पारी खेली और 8 चौके और 9 छक्के लगाए। नर्स के अलावा उनके हमवतन दिनेश रामदीन ने 26 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली।

Recommended Video

    IM vs WG: Yusuf Pathan और Tanmay Srivastava की पारी से Team India की जीत, | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    गुजरात जायंट्स के बॉलर्स ने बढ़िया बॉलिंग की

    गुजरात जायंट्स के बॉलर्स ने बढ़िया बॉलिंग की

    इसके अलावा निचले क्रम में प्लंकेट ने भी नर्स के साथ अहम अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इसके अलावा इस टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। क्योंकि गुजरात जायंट्स के बॉलर्स ने बढ़िया बॉलिंग की। बॉलिंग अटैक में कोई खास बड़ा नाम नहीं था लेकिन अशोक डिंडा, मिशेल मैकलेनाघेन, ग्रीम स्वान जैसे कुछ चर्चित चेहरे मौजूद थे। श्रीलंका के थिसारा परेरा ने भी बढ़िया बॉलिंग करते हुए 3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए।

    जैक कैलिस, सहवाग फिर फेल हुए

    जैक कैलिस, सहवाग फिर फेल हुए

    इंडिया कैपिटल्स टीम के कप्तान जैक कैलिस एक बार फिर से फेल हो गए और खाता भा नहीं खोल सके। पर अंतिम क्रम पर एस्ले नर्स की तूफानी पारी ने टीम को 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 का चुनौतीपूर्ण स्कोर देने में मदद की।

    इसके जवाब में गुजरात जायंट्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग भी 6 ही रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन टॉप ऑर्डर ने क्लिक किया और उनके जोड़ीदार केविन ओ ब्रायन ने पार्थिव पटेल (24) व यशपाल सिंह (21) के साथ मिलकर टीम की नैया पार लगा थी।

    ब्रायन ने केवल 56 गेंदों पर शतक ठोका

    ब्रायन ने केवल 56 गेंदों पर शतक ठोका

    ब्रायन ने केवल 56 गेंदों पर शतक ठोका। इसके बाद जब ब्रायन 61 गेंदों पर 106 रन बनाकर आउट हुए तो गुजरात की टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी। लेकिन फिर विकेटों का ड्रामेटिक पतन शुरू हुआ और गुजरात के भी 7 विकेट गिर गए।

    इसके पीछे प्रवीण तांबे की अहम भूमिका रही जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। हालांकि कोई और अनहोनी नहीं हो पाई और गुजरात जायंट्स अपना मुकाबला जीत गए। तांबे के अलावा लियाम प्लंकेट ने 2 विकेट लिए।

    लीग के ओपनिंग मैच के हीरो पंकज सिंह कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन भी थे जिन्होंने 3 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+