सच बताया तो गुस्सा क्यों? 18 साल पुराने विवाद पर नई जंग, श्रीसंत की पत्नी पर भड़के ललित मोदी
Lalit Modi Angry On Sreesanth's Wife: आईपीएल के पहले सीजन का 'स्लैपगेट' विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2008 में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच के दौरान हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय हरभजन पर आरोप लगा था कि उन्होंने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद तेज गेंदबाज मैदान पर रोते हुए दिखे थे। यह घटना भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी विवादित घटनाओं में से एक मानी जाती है।
ललित मोदी ने शेयर किया था वीडियो (Lalit Modi Angry On Sreesanth's Wife)
हाल ही में पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के साथ एक पॉडकास्ट में इस घटना को फिर से उठाया। उन्होंने इस दौरान एक ऐसा वीडियो भी शेयर किया, जो पहले कभी सामने नहीं आया था। मोदी के इस खुलासे के बाद श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए ललित मोदी को लेकर टिप्पणी की थी।

श्रीसंत की पत्नी ने जताई थी नाराजगी
भुवनेश्वरी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में ललित मोदी और माइकल क्लार्क को आड़े हाथों लेते हुए लिखा था कि शेम ऑन यू @lalitkmodi और @michaelclarkeofficial। 18 साल पुरानी बातों को सिर्फ व्यूज के लिए उछालना शर्मनाक, दिलहीन और अमानवीय है। हरभजन और श्रीसंत अब जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। दोनों पिता हैं और उनके बच्चे स्कूल जाते हैं। पुराने जख्म कुरेदकर आप सिर्फ हमारी फैमिली को दर्द दे रहे हो।
ललित मोदी ने किया पलटवार
उन्होंने आगे लिखा कि श्रीसंत ने जिंदगी में बहुत संघर्ष झेला और अब सम्मान के साथ नई शुरुआत की है। ऐसे में इस मुद्दे को फिर से उठाना उनके बच्चों और परिवार के लिए बेहद तकलीफदेह है। भुवनेश्वरी के आरोपों के बाद ललित मोदी ने भी सफाई दी। उन्होंने IANS से कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि वो क्यों नाराज हो रही हैं। मुझसे सवाल पूछा गया और मैंने सच बताया। मैं तो हमेशा सच बोलता हूं। मैंने तो कहा कि श्रीसंत इस घटना में पीड़ित थे।












Click it and Unblock the Notifications