Video: मैदान पर कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारा थप्पड़! हक्का-बक्का रह गया KKR का स्टार
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तगड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम इंडिया के दो साथी खिलाड़ी- कुलदीप यादव और रिंकू सिंह- आपस में मस्ती करते नजर आते हैं, लेकिन बात अचानक इतनी बढ़ गई कि केकेआर का यह स्टार खिलाड़ी एक पल के लिए चौंक ही गया।
मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204/9 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 190/9 तक ही पहुंच सकी और मैच 14 रन से हार गई। इस जीत के साथ KKR ने अपने प्लेऑफ के दरवाजे खुले रखे हैं।

हंसी-मजाक में हुआ थप्पड़, लेकिन रिएक्शन सीरियस!
मैच के बाद खिलाड़ियों की बातचीत के दौरान कुलदीप यादव अचानक रिंकू सिंह को दो बार थप्पड़ मारते नजर आए। शुरुआत में माहौल हंसी-मज़ाक का था, लेकिन रिंकू का रिएक्शन बता रहा था कि वो थोड़ा असहज हो गए। उन्होंने तुरंत कुछ कहा भी, लेकिन वीडियो में ऑडियो नहीं होने के कारण बात साफ नहीं हो पाई।
सोशल मीडिया पर उबाल, फैंस ने जताई नाराजगी
वीडियो वायरल होते ही फैंस ने इसे मजाक को हद से बाहर बताया। कुछ यूज़र्स ने इसे 'अनप्रोफेशनल' बताया और कुछ ने BCCI से कुलदीप पर कार्रवाई की मांग तक कर डाली। हालांकि अभी तक न कुलदीप और न ही रिंकू की ओर से इस पर कोई बयान आया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रनों से हराकर IPL 2025 के अपने मुकाबले में सनसनीखेज बदलाव किया। DC ने 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फाफ डु प्लेसिस (62) और अक्षर पटेल (37) के साथ क्रीज पर कंट्रोल बनाए रखा।
हालांकि, KKR के स्टार सुनील नरेन ने तीन विकेट लेकर मैच को अपने पक्ष में मोड़ दिया। इससे पहले अंगकृष रघुवंशी के 44 रनों ने उन्हें टॉप स्कोर बनाया, जिससे KKR ने 20 ओवर के बाद 204/9 रन बनाए। इस जीत ने KKR को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा, जबकि DC ने तालिका में टॉप पर जाने का मौका गंवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications