क्या बॉलीवुड हसीना के प्यार में गिरफ्तार हैं कुलदीप यादव, शादी को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा
Kuldeep Yadav Marriage latest news: भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का अहम रोल रहा है। कुलदीप यादव ने मिडिल ओवर में विकेट लेकर कई बार भारत की तरफ मैच को मोड़ने का काम किया है। टीम को जब भी विकेट की तलाश रहती थी तो ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा कुलदीप यादव को गेंद सौंपते और वह कप्तान के भरोसे पर खड़े उतरते।
कुलदीप यादव ने गेंदबाजी से किया कमाल
वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद कुलदीप यादव का स्वागत उनके राज्य उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में जोरदार तरीके से किया गया। कुलदीप यादव की गेंदबाजी को समझने में कई खिलाड़ी लगातार भूल करते रहे हैं। कुलदीप यादव ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद एक इंटरव्यू में शादी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।

कुलदीप यादव कब करेंगे शादी
एनडीटीवी से बात करते हुए कुलदीप यादव ने अपनी होने वाली पत्नी को लेकर बातचीत की। कुलदीप यादव से जब पूछा गया की आखिर वह शादी कब करने वाले हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए कुलदीप यादव ने बताया कि आप लोगों को जल्द ही खुश खबरी मिलने वाली है। इसका मतलब साफ है कि कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस से करेंगे शादी?
बॉलीवुड एक्ट्रेस से विवाह करने को लेकर कुलदीप ने कहा कि नहीं मेरी जीवन साथी कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी लाइफ पार्टनर को अपने साथ चाहते हैं जो उनका और उनके परिवार का ख्याल रख से। कुलदीप की बातों से साफ है कि वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी नहीं करने वाले हैं।
पिछले दो साल से कुलदीप यादव लगातार टीम के लिए जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। साल 2023 में एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच लिया था। हालांकि, इससे पहले कुलदीप यादव लंबे समय तक आउट ऑफ फॉर्म थे। जिस कारण भारतीय टीम में उनकी जगह नहीं बन रही थी।












Click it and Unblock the Notifications