Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

134 रन जड़कर 8 विकेट लेने वाले खिलाड़ी ने लिया रिटायरमेंट, IPL में किया था मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व

Krishnappa Gowtham: भारतीय घरेलू क्रिकेट के एक बड़े नाम और 'आईपीएल स्टार' कृष्णप्पा गौतम ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। बेंगलुरु में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भावुक होकर अपने संन्यास का ऐलान किया। इस मौके पर कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

गौतम ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी खेलकर की थी। अपने पहले ही मैच में उन्होंने सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों के विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा था।

Krishnappa Gowtham

उन्होंने 59 प्रथम श्रेणी मैचों में 200 से अधिक विकेट लिए और निचले क्रम में कई उपयोगी पारियां खेलीं। कृष्णप्पा गौतम को मेहनत का फल 2021 में मिला जब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अपना एकमात्र वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में मिनोड भानुका के रूप में अपना पहला और एकमात्र अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया।

कर्नाटक प्रीमियर लीग में चमके Krishnappa Gowtham

गौतम के करियर का सबसे यादगार पल 2019 की कर्नाटक प्रीमियर लीग (KPL) में आया। बेल्लारी टस्कर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने शिवमोगा लायंस के खिलाफ उन्होंने धमाल मचा दिया. गौतम ने मात्र 56 गेंदों में 134 रन बनाए (जिसमें 13 छक्के शामिल थे)। उसी मैच में गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 15 रन देकर 8 विकेट झटके।

गौतम ने अपने संदेश में कहा कि कर्नाटक के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात रही। उन्होंने अपने कोचों, साथी खिलाड़ियों और परिवार को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि उन्हें भारत के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनकी तूती बोलती थी। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए एक मैच में एक विकेट हासिल किया।

Krishnappa Gowtham का आईपीएल करियर

आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। आईपीएल में कृष्णप्पा गौतम ने 36 मुकाबले खेलकर 247 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने कुल 21 विकेट अपने नाम किये।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+