KBC में अभिताभ बच्चन ने रिंकू सिंह को लेकर अभिषेक से पूछा सवाल, क्या मिल पाया 6 लाख 40 हजार का सही जवाब
Kaun Banega Crorepati question about Rinku Singh: भारतीय टीम मौजूदा समय में आयरलैंड दौरे पर है। आयरलैंड के खिलाफ रिंकू सिंह को पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में रिंकू सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में डेब्यू किया। आईपीएल में केकेआर के लिए दमदार प्रदर्शन करने के बाद रिंकू सिंह ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है।
टाइटंस के खिलाफ मैच विनिंग पारी: साल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिंकू सिंह ने केकेआर को हारे हुए मुकाबले में जीत दिला थी। दरअसल, आखिरी ओवर में इस मुकाबले को जीतने के लिए केकेआर को 29 रनों की जरूरत थी। रिंकू सिंह ने यश दयाल के लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर एक गेंद रहते ही कोलकता को इस मुकाबले में जीत दिला दी थी।

कौन बनेगा करोड़पति में आया सवाल: रिंकू सिंह को लेकर अब टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में सवाल पूछा गया। शो में होस्ट अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'घूमर' के प्रमोशन के लिए आए अभिषेक बच्चा और सैयामी खेर से रिंकू सिंह को लेकर सवाल किया। छह लाख 40 हजार के सवाल में अमिताभ बच्चन द्वारा पूछा गया कि केकेआर के किस बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 में लगातार पांच छक्के लगाए थे?
जानिए क्या था सवाल: कौन बनेगा करोड़पति में पूछा गया कि कोलकाता नाइट राइडर्स के किस बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 के एक मैच में आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े? इस सवाल के लिए चार ऑप्शन दिए गए थे, जिसमें आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर का नाम दिया गया था। इस पर अभिषेक बच्चा और सैयामी खेर सही जवाब के लिए सोच में पड़ गए थे।
सैयामी ने दिया सही जवाब: हालांकि, कुछ देर बाद सैयामी खेर ने रिंकू सिंह का नाम लेते हुए इस सवाल का सही जवाब दे दिया। जिसके साथ ही 6 लाख 40 हजार का पड़ाव इन दोनों ही एक्टर ने पार कर लिया। बता दें कि रिंकू सिंह को भारतीय टीम के नए फिनिशर के रूप में देखा जा रहा है। अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह टीम का हिस्सा रह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications