तू डाल-डाल, मैं पात-पात, कोहली ने की रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी, 4 घंटों में हिटमैन ने फिर से पछाड़ा
Rohit Sharma: आईपीएल में रविवार का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के दो बड़े सितारों के नाम रहा। पहले मैच में विराट कोहली का बल्ला चला और उन्होंने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की धुनाई की। दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले से जबरदस्त तबाही देखने को मिली।
विराट कोहली ने नाबाद 73 रन बनाते हुए अपनी टीम आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 157 रनों का मामूली स्कोर खड़ा किया था। इसे हासिल करना आरसीबी के लिए आसान काम था और 7 विकेट से पंजाब किंग्स की हार हुई।

मुकाबले के बाद कोहली ने एक शानदार आईपीएल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। इससे किंग कोहली के फैन्स भी काफी खुश हुए। हालांकि यह ख़ुशी महज तीन से चार घंटों तक ही चल पाई थी। इसके बाद रोहित के फैन्स ने ख़ुशी मनाई।
Rohit Sharma ज्यादा देर नहीं बैठे चुप
दरअसल कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने का कीर्तिमान बराबर कर दिया था। रोहित ने 19 बार इसे हासिल किया है। कोहली ने भी 19 मौकों पर इस कीर्तिमान को हासिल कर लिया। इसके बाद रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से गदर मचा डाला।
Rohit Sharma ने काट दिया गदर
रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शाम को हुए मैच में अपना धांसू खेल दिखाते हुए तहलका मचा दिया और नाबाद 76 रनों की पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया था। मुंबई की 9 विकेट से जीत के बाद रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच मिला। वह 20वीं बार आईपीएल में प्लेयर ऑफ़ द मैच बनकर कोहली से वापस आगे निकल गए और 4 घटों में ही टॉप पर आ गए।
इस सीजन रोहित के बल्ले से यह पहला अर्धशतक आया है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपनी चौथी जीत कर ली और अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया। मुंबई की टीम के पास 6 मुकाबले और हैं। प्लेऑफ़ में जाने की पूरी संभावना अभी बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications