IPL Auction : जानिए काैन हैं ह्यूज एडमीड्स, क्या रहती है नीलामी में उनकी भूमिका

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी करोड़ों में लगती दिखी। लेकिन सबसे अहम काम उस शख्स का नीलामी के दाैरान रहता है जो नीलामी के समय खिलाड़ियों के नाम लेता है और फिर उसके बिकने या ना बिकने की आखिरी मुहर लगाता है। बेंगुलरू में आईपीएल ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स हैं। हालांकि नीलामी के दाैरान वह चक्कर खाते समय अचानक नीचे गिर गए जिस कारण नीलामी कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। आखिर काैन हैं ह्यूज एडमीड्स और नीलामी में उनकी भूमिका क्या रहती है? आइए जानें-

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : शिखर धवन बिके करोड़ों में, इस टीम के लिए खेलते हुए आएंगे नजर

Recommended Video

    IPL 2022 Auction: Shahrukh Khan Sold to Punjab Kings for INR 9 Crore at Auction | वनइंडिया हिंदी
    जानिए काैन हैं ह्यूज एडमीड्स

    जानिए काैन हैं ह्यूज एडमीड्स

    ह्यूज एडमीड्स ब्रिटेन के रहने वाले हैं । वह इंटरनेशनल फाइन आर्ट, क्लासिक कार और चैरिटी ऑक्शनर रहे हैं। ह्यूज एडमीड्स को 36 साल नीलामी करवाते हो गए हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में दुनिया भर में 2500 से ज्यादा नीलामी करवाई हैं। ह्यूग एडमीड्स ने 2018 में आईपीएल नीलामी के आधिकारिक नीलामीकर्ता के रूप में रिचर्ड मैडली की जगह ली थी। 2018 से पहले रिचर्ड मैडली नालामी करते थे। खास बात यह है कि ह्यूज ब्रिटेन की राजकुमारी मार्गरेट और एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर की चीजों की भी नीलामी करवा चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल की नीलामी से पहले पेंटिंग से लेकर आर्ट और फिल्मों तक की नीलामी करवा चुके हैं। वह 30 से अधिक शहरों का दौरा कर चुके हैं। इस बीच ह्यूज 2.76 लाख करोड़ रूपए की नीलामी करवा चुके हैं।

    क्या रहती है नीलामी में उनकी भूमिका

    क्या रहती है नीलामी में उनकी भूमिका

    आईपीएल नीलामी में खिलाड़ियों पर बोली लगाने वाले शख्स को नीलामीकर्ता या ऑक्शनर कहते हैं। ऑक्शनर ही नीलामी के दौरान हर खिलाड़ी का नाम, उसकी भूमिका और उसके बेस प्राइस के बारे में बताता है। जिस समय के दाैरान टीमें खिलाड़ी की बोली लगता ही हैं तो खिलाड़ी का प्राइस बढ़ता जाता है। ऑक्शनर ही बताता है कि कीमत कितने चक पहुंच चुकी है। जब आगे बोली नहीं बढ़ती तो ऑक्शनर खिलाड़ी के नाम पर हथाैड़ा चलाकर उसे उस टीम के लिए नीलाम कर देता है जिसने आखिरी बड़ी बोली लगाई होती है।

    इस बार नीलामी करना नहीं आसान

    इस बार नीलामी करना नहीं आसान

    बता दें कि इस बार 600 खिलाड़ियों की नालामी के लिए दो दिन तय किए गए। पहली बार इतनी बड़ी नीलामी हो रही है। वहीं नीलामी से पहले ह्यूज ने भी कहा था कि वह अपने करियर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी नीलामी करने जा रहे हैं। दरअसल, पैरों के सहारे लगातार 8-10 घंटे खड़े रहना आसान नहीं रहता। नीलामी में आने से पहले एडमीड्स ने कहा था, "मैंने इतनी बड़ी नीलामी कभी नहीं की है, आईपीएल की नीलामी लंबे समय तक चलती है। मैं नहीं जानता कि नीलामी के लिए मेरे अंदर से ऊर्जा कहां से आती है। दो दिन की नीलामी के बाद मैं 14 फरवरी को लंदन वापस जाते समय फ्लाइट में अच्छी नींद लूंगा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+