नये कप्तान जसप्रीत बुमराह और संजना की लव स्टोरी, घमण्डी लड़की समझते हुए कर ली शादी

Love Story of Jasprit Bumrah and Sanjana Ganesan: जसप्रीत बुमराह का भारतीय टीम में सफर काफी दिलचस्प रहा है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उनका चयन टीम इंडिया के लिए हुआ और वहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। टीम इंडिया में सफर की तरह उनकी लव स्टोरी और शादी की यात्रा भी दिलचस्प रही है।

मशहूर स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से बुमराह ने शादी की है। इससे पहले दोनों ने डीके-दूसरे को जाना-पहचाना और बाद में जीवन भर का साथ निभाने का फैसला लिया। यह लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई, इसका भी बड़ा ही दिलचस्प किस्सा है और यह भी आईपीएल से ही शुरू हुआ था।

bumrah and sanjana

इंटरव्यू से शुरुआत: साल 2014-15 के आईपीएल से दोनों की मुलाकत हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान संजना और बुमराह मिले थे। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। संजना आईपीएल में एक शो होस्ट किया करती थीं। दोस्तों के बाद इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। अवॉर्ड शो नमन के बाद दोनों के बीच नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ गई थीं।

डेट के बाद शादी: बुमराह और संजना गणेशन दोस्ती के बाद एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। दो साल तक इन दोनों की डेटिंग चली। इसके बाद मार्च 2021 में उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया। दोनों की शादी अलग-अलग रीति-रिवाजों से दो तरीकों से हुई।

एक-दूसरे को समझते थे घमण्डी: दिनेश कार्तिक के साथ एक इंटरव्यू में बुमराह ने बताया था कि वह संजना को घमण्डी समझते थे। दूसरी तरफ से संजना भी बुमराह के बारे में यही विचार रखती थीं। इसके बाद एक-दूसरे के साथ समय बिताने पर ये विचार बदल गए।

शादी में हुई दो सेरेमनी: जसप्रीत बुमराह सिख धर्म से आते हैं, इस वजह से शादी उस हिसाब से हुई। तौर-तरीके और रिवाज भी वही रहे। इसके बाद तमिलियन तरीके से हल्दी सेरेमनी आदि चीजें हुईं। इस तरह दो सेरेमनी के तहत बुमराह और संजना की शादी हुई। दोनों की शादी गोवा में हुई थी। इस तरह अब ये दोनों सुखी जीवन बिता रहे हैं। बुमराह आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+