जब बीच मैदान पर छिड़ गई भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच जंग, लाइव मैच में सरेआम हुई बहसबाजी और फिर...

लंबे समय बाद भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर मैदान पर भिड़ने वाली है। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम रविवार 28 अगस्त को अपना पहला मुकाबला दुबई के मैदान पर खेलेगी।

नई दिल्ली, 25 अगस्त। लंबे समय बाद भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर मैदान पर भिड़ने वाली है। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम रविवार 28 अगस्त को अपना पहला मुकाबला दुबई के मैदान पर खेलेगी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर अक्सर तकरार देखने को मिलती रही है। पिछले कुछ सालों से भारत और पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे के आमने सामने होती है। लिहाजा इन मुकाबलों को लेकर फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों में भी काफी उत्सुकता रहती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में जब इन दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से उलझ पड़े थे।

हरभजन सिंह और शोएब अख्‍तर

हरभजन सिंह और शोएब अख्‍तर

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच अक्सर बहसबाजी देखने को मिलती रही है। शोएब अख्‍तर और हरभजन सिंह के बीच साल 2010 के एशिया कप के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब अपनी तेज गेंदों से भज्जी को अख्तर ने परेशानी में डालने की कोशिश की थी। इस मैच में भारत को आखिरी 7 गेंद में जीत के लिए 7 रन बनाने थे और हरभजन ने छक्का मारकर भारत को जीत दिला दी थी। इसके बाद अख्तर ने भज्जी की तरफ उंगली दिखाते हुए उन्हें मैदान से बाहर जाने को कहा था।

गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी

गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान की टीम साल 2007 में भारत दौरे पर आई थी। इस दौरे पर एक मैच के दौरान गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच मैदान पर लड़ाई देखने को मिली। दरअसल,गंभीर ने गेंद को लेग साइड में खेला। इसके बाद वह सिंगल लेने को दौड़ पड़े और रन लेते समय उनका कंधा अफरीदी से टकरा गया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई, यहां तक कि दोनों ने एक-दूसरे को खूब गालियां भी दी। बीच बचाव के लिए अंत में अंपायर को आना पड़ा। इन दोनों खिलाड़ियों की हरकतों को देखकर इन पर जुर्माना भी लगाया गया था।

ईशांत शर्मा और कामरान अकमल

ईशांत शर्मा और कामरान अकमल

ईशांत शर्मा और कामरान अकमल के बीच भी साल 2012 के एक टी-20 मैच के दौरान नोक-झोंक देखने को मिली थी। दरअसल, ईशांत शर्मा की गेंद पर कामरान अकमल को धोनी ने कैच आउट किया। लेकिन नो बॉल होने की वजह से अकमल मैदान पर डटे रहे। इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे पर चिल्लाने लगे। मामला बढ़ता देख अंपायर ने आकर बीच बचाव किया।

वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्‍तर

वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्‍तर

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अक्सर विरोधियों की सांसे रोक देते थे। खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ वीरू अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते थे। साल 2003 में एक मैच के दौरान सहवाग और अख्तर के बीच नोक-झोंक देखने को मिली थी। अख्तर लगातार बाउंसर फेंकर सहवाग को शॉट मारने के लिए उकसा रहे थे, जिसके बाद सहवाग अख्‍तर के पास गए और बोले हिम्मत है तो नॉन स्ट्राइकर एंड पर सचिन को बाउंसर डालकर दिखा। इसके बाद सचिन ने शोएब की बाउंसर पर छक्‍के जड़े तब सहवाग बोले 'बाप बाप होता है और बेटा बेटा होता है।'

किरन मोरे और जावेद मियांदाद

किरन मोरे और जावेद मियांदाद

पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और भारतीय विकेटकीपर किरन मोरे के बीच साल 1992 वर्ल्ड कप के दौरान बहसबाजी देखने को मिली थी। जावेद मियांदाद के बल्लेबाजी करते समय मोरे विकेट के पीछे से जोर-जोर से अपील कर रहे थे। जिससे परेशान होकर जावेद ने उनसे कहा कि वह आवाज न निकालें। लेकिन मोरे इसके बीद भी अपील करते रहे। इसके बाद एक रन लेने के दौरान जावेद क्रीज के भीतर पहुंच गए और मोरे ने उन्हें रन आउट करने का प्रयास किया लेकिन वह नॉट आउट रहे। मोरे को चिढ़ाने के लिए जावेद क्रीज के भीतर की कूदने लगे। यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+