चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह लेने को तैयार बैठे हैं यह 3 खिलाड़ी, पलक झपकते पलट देते हैं मैच
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 18 अगस्त वनडे सीरीज खेला जाना है। इस सीरीज से पहले ही भारत को एक बड़ा झटका लगा है। लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) एक बार फिर चोटिल हो गए हैं।
16 अगस्त, नई दिल्ली। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 18 अगस्त से वनडे सीरीज खेला जाना है। इस सीरीज से पहले ही भारत को एक बड़ा झटका लगा है। लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। पिछले एक साल से वह लगातार चोट की समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत से ठीक पहले चोटिल होकर सुंदर बाहर हो गए हैं।
Recommended Video

चोट की वजह से नहीं खेल पा रहे हैं मैच
वॉशिंगटन सुंदर अपनी चोट की वजहों से कई सीरीज में खेलने का मौका गंवा चुके हैं। इससे पहले साल 2021 के जुलाई महीने में उनकी उंगली में फ्रैक्चर हुआ था। जिससे ठीक होने में लंबा वक्त लग गया था। इसके बाद फरवरी-मार्च में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह टीम से दूर रहे थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो वॉशिंगट की जगह लेकर टीम में उनकी कमी को दूर कर सकते हैं।

मोहसिन खान का आईपीएल में रहा था गजब का प्रदर्शन
आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपने प्रदर्शन से सबको हैरान करने वाले मोहसिन खान को सुंदर की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। आईपीएल में मोहसिन खान ने नौ मैचों में 5.97 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट लिए थे। वह नई गेंद के अलावा डेथ ओवर में भी भारत के लिए असरदार साबित हो सकते हैं।

सरफराज खान को मिल सकता है मौका
भारत के पास बल्लेबाजों की कमी नहीं है। लेकिन सरफराज खान के फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। वह पिछले कुछ समय से बल्ले से लगातार रन बना रहे हैं। ऐसे में वो टीम के मिडल ऑर्डर में फिट बैठ सकते हैं। सरफराज ने इस सीजन की रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। सरफराज ने 122 की औसत के साथ इस लीग में कुल 982 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने नौ पारियों में चार शतकों के साथ टूर्नामेंट का अंत किया। सरफराज को अभी तक भारतीय टीम में नहीं चुना गया है और जिम्बाब्वे का यह दौरा उनके लिए सही मौका हो सकता है।

रवि बिश्नोई पर भी रहेगी नजरें
युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पिछले कुछ समय से भारत की टी-20 टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, जिम्बाब्वे से भिड़ने वाली वनडे टीम में वह अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। बिश्नोई ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 8.44 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट लिए थे। बता दें कि इस दौरे पर भारतीय टीम की अगुवाई केएल राहुल करेंगे, जो खुद लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications