'शर्म नहीं बची तुम्हारे अंदर', Shoaib Malik की पत्नी का ये रूप देख बौखलाए फैंस, मचा हंगामा

Shoaib Malik Third Wife Photos: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तलाक को लेकर हमेशा ही मीडिया में चर्चा होती रही है। उनकी पर्सनल लाइफ पर भी फैंस की नजरें हमेशा बनी रही हैं। दोनों की शादी की शुरुआत से ही भारतीय और पाकिस्तानी फैंस के बीच काफी उत्सुकता थी, लेकिन साल 2024 में इस जोड़ी का तलाक हो गया। तलाक के बाद शोएब मलिक को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, दोनों देशों के फैंस ने उन पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

ट्रोलर्स के निशाने पर सना जावेद (Shoaib Malik Third Wife Photos)

वहीं, शादी के बाद शोएब मलिक की तीसरी पत्नी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। सना जावेद के खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव टिप्पणियां की गईं। पाकिस्तान के अलावा भारतीय फैंस ने उन्हें भी टार्गेट करना शुरू कर दिया। सना जावेद को लेकर अक्सर तीखी आलोचनाएं की जाती रही हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में लोग अपनी राय व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र होते हैं और ऐसे में सना जावेद को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

Shoaib Malik 1

सना जावेद ने शेयर की तस्वीर

तलाक के बाद सानिया मिर्जा के फैंस ने उन्हें जमकर सपोर्ट किया। लेकिन इस दौरान सना जावेद पर खूब निशाना साधा गया। सना जावेद को हाल ही में एक बार फिर ट्रोल किया गया। सना जावेद ने शुक्रवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी। सना जावेद इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन उनकी तस्वीर को देख कुछ फैंस बुरी तरह भड़क गए।

सना जावेद को फैंस ने किया ट्रोल

सना जावेद अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में आईं। दरअसल, सना ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी, जिसे लेकर कुछ फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फैन ने कमेंट किया, "पाकिस्तान में कितने ही पर्दे में रहे लेकिन वहां से निकलते ही तुरंत पर्दे को बाय करती है।" वहीं एक और फैन ने लिखा, "देश से बाहर जाते ही गैरत क्यों मर जाती है?" इस तरह के कमेंट्स ने सोशल मीडिया पर एक बहस को जन्म दे दिया है।

पाकिस्तान और मुस्लिम समुदाय में पर्दा और बुर्का पहनने की परंपरा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यहां की महिलाएं अक्सर धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार बुर्का या हिजाब पहनती हैं। सना जावेद भी मुस्लिम समुदाय से आती हैं, और यही कारण है कि कुछ फैंस को उनकी वेस्टर्न ड्रेस पर आपत्ति हुई। एक यूजर ने गुस्से में लिखा कि लगता है शर्म नहीं बची तुम्हारे अंदर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+