Love story: नाइट क्लब में हुई पहली मुलाकात, दिलचस्प है हार्दिक और नताशा के प्यार की ये अनोखी दास्तां
आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। रोहित शर्मा की जगह एमआई की कप्तानी मिलने के बाद से स्टार क्रिकेटर को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। अब तक क्रिकेट को लेकर परेशान चल रहे पांड्या अब निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में है। खबर है कि नतासा और हार्दिक अलग हो गए?
हम उनके अगल होने के कारण और इसकी सच्चाई जानने से पहले उस दौर में जाना पसंद करेंगे, जब दोनों की लव लाइफ ने फैंस को हैरान कर दिया था। दरअसल, हमने कई क्रिकेटरों को एक्ट्रेस के साथ प्यार में पड़ते और एक साथ अपना जीवन शुरू करते देखा है, लेकिन उनमें से किसी भी कहानी ने हमें हार्दिक पंड्या और नतासा स्टेनकोविक की प्रेम कहानी जितना हैरान नहीं किया।

दिलचस्प है हार्दिक और नताशा की लव स्टोरी
यह कपल 2020 फैंस के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया था। हार्दिक पंड्या ने समय-समय पर मैदान पर अपने हरफनमौला कौशल से अपने लाखों फैंस का दिल जीता है, ये अलग बात है अभी उनके सितारे गर्दिश में हैं, उनकी लव लाइफ हमेशा चर्चा का विषय रही है क्योंकि अक्सर उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया था। ऐसा कहा जाता है कि एली अवराम से लेकर उर्वशी रौतेला तक, क्रिकेटर ने कई महिलाओं को डेट किया है, लेकिन वह नतासा स्टेनकोविक थीं, जिन्होंने उनके दिल पर अपने इश्क की आखिरी मुहर लगाई थी।
सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री हैं नतासा
नतासा एक सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वह लोकप्रिय रियलिटी शो, बिग बॉस 8 में अपने अभिनय के बाद काफी सुर्खियों में रहीं। वेब सीरीज का हिस्सा बनने से लेकर डीजे वाले बाबू पर लोगों को थिरकाने तक, इस खूबसूरत महिला ने लाखों फैंस बनाए हैं।
नाइट क्लब में हुई पहली मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक और नताशा पहली बार एक नाइट क्लब में एक-दूसरे से मिले थे और देखते ही देखते एक-दूसरे पर दिल हाल बैठे। क्रिकेटटाइम्स.कॉम के साथ एक इंटरव्यू में, हार्दिक पंड्या ने पहली बार नतासा स्टेनकोविक से मिलने और कैसे उन्होंने डेटिंग शुरू की, इस बारे में बात की थी। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ इस बारे में बात करते हुए, हार्दिक ने कहा था कि उन्होंने बात करके नतासा का दिल जीत लिया और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि वह कौन हैं!
पांड्या ने बताया कि, 'बात करके मैंने उसे पा लिया। उसने एक जगह पर किसी को कैप पहने हुए देखा, जहां मैं उससे मिला, मैंने रात के 1 बजे टोपी, एक चेन, एक घड़ी पहनी हुई थी। तो उसने सोचा कि वह 'अलग तरह का आदमी आया' है।'
हार्दिक पांड्या ने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
नए साल 2020 की शुरुआत नतासा स्टेनकोविक के लिए किसी खूबसूरत यादगार पल से कम नहीं थी, क्योंकि यही वो साल था जब उन्हें अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी मिली। अपने क्रिकेटर प्रेमी, हार्दिक पंड्या के साथ नए साल का जश्न मनाते समय, नतासा उस समय आश्चर्यचकित रह गई जब क्रिकेटर अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। ये तब की बात है, जब दोनों ने एक क्रूज पर नया साल मनाया था।
प्रपोज को लेकर परिवार में नहीं थी कोई जानकारी
बॉम्बे टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, हार्दिक के पिता, हिमांशु पंड्या ने खुलासा किया था कि परिवार को भी इस बारे में पता नहीं था और वे भी आश्चर्यचकित रह गए थे। उन्होंने खुलासा किया था कि परिवार को कपल की दुबई छुट्टियों के बारे में पता था लेकिन प्रपोज के बारे में नहीं पता था। हार्दिक के पिता ने खुलासा किया था कि परिवार शहर में विभिन्न अवसरों पर नतासा से मिला था।
क्रिकबज के एक शो में हर्षा भोगले के साथ बातचीत में, हार्दिक पंड्या ने यह भी बताया था कि कैसे उनके माता-पिता को पता नहीं था कि उन्होंने नतासा स्टेनकोविक से सगाई कर ली है। हार्दिक ने कहा था कि 'माँ और पिताजी को नहीं पता था, यहां तक कि क्रुणाल को भी दो दिन पहले ही पता चला जब मैंने उनसे कहा कि मैं इसके बारे में (सगाई करने के बारे में) सोच रहा हूं।'
इसके बाद हार्दिक और नतासा ने अपने जीवन की एक और बड़ी घोषणा के साथ अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया था। 31 मई, 2020 को हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर नतासा स्टेनकोविक के साथ अपनी शादी की खबर की घोषणा की थी। नताशा और हार्दिक पांड्या का एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है।
ये भी पढ़ें- नताशा से पहले इस हसीना संग उड़े हार्दिक पांड्या के इश्क के चर्चे, क्यों मुंह छुपाती फिर रही थीं एक्ट्रेस?
क्या सच में अलग हो गए हार्दिक और नताशा?
दोनों के खुशहाल जीवन के बीच एक बुरी खबर तब सामने आई, जब हाल ही में एक पोस्ट में - 'नतासा और हार्दिक के अलग होने की बात कही गई। रेडिट पर एक वायरल पोस्ट में सवाल किया जा रहा है कि क्या हार्दिक और नताशा अलग हो गए? हालांकि यह एक अंदाजा है लेकिन दोनों एक-दूसरे के इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए नहीं दिख रहे हैं। रेडिट की पोस्ट में कहा गया है कि 4 मार्च को नताशा का जन्मदिन था लेकिन हार्दिक ने विश नहीं किया। इसके अलावा नताशा ने अपनी और हार्दिक की हालिया तस्वीरों को भी हटा दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हार्दिक और नताशा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications