KL Rahul Marriage: केएल राहुल ने मांगी BCCI से छुट्टी, क्या करने जा रहे हैं अथिया से शादी?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में अथिया शेट्टी संग शादी करने जा रहे हैं और दोनों के घरों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

KL Rahul Athiya Shetty Marriage Date: टीम इंडिया के वाइस कैप्टन केएल राहुल शायद अब श्रीलंका के खिलाफ भारत में होने वाली तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल ने बांग्लादेश सीरीज के बाद के बीसीसीआई से छुट्टी मांगी हैं, उन्होंने इस छुट्टी के पीछे पर्सनल कारण बताया है।

केएलराहुल और अथिया की शादी होने जा रही है...

केएलराहुल और अथिया की शादी होने जा रही है...

इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में अथिया संग शादी करने जा रहे हैं और दोनों के घरों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि केएलराहुल और अथिया या दोनों के परिवार वालों की ओर से इस बाबत कोई बयान नहीं दिया गया है तो वहीं रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी (बिना नाम बताए) ने राहुल की छुट्टी की तो पुष्टि की है लेकिन उन्होंने कहा कि वो शादी करने जा रहे हैं या नहीं इस बारे में कुछ नहीं बता सकता क्योंकि केएल राहुल ने अपनी छट्टी का कारण कुछ फैमिली कमिटमेंट्स कहा है।

फिल्मी और क्रिकेट के गलियारे गुलजार हैं...

फिल्मी और क्रिकेट के गलियारे गुलजार हैं...

फिलहाल केएल राहुल और अथिया की शादी की चर्चा से फिल्मी और क्रिकेट के गलियारे गुलजार हैं। आपको बता दें अभिनेत्री अथिया शेट्टी मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। दोनों के पैरेंटस ने हाल ही में मुलाकात भी की थी।

साउथ इंडियन रिवाज से होगी शादी

साउथ इंडियन रिवाज से होगी शादी

वैसे सुनील शेट्टी ने भी हाल ही में कहा था कि ' मैं भी अपनी बेटी के दुल्हन बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, उम्मीद करता हूं कि वो दिन जल्द आएगा।' खबर ये भी है कि राहुल-अथिया साउथ इंडियन रिवाज से शादी करेंगे और ये शादी काफी ग्रैंड होने वाली है।

कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी दोस्ती

कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी दोस्ती

मालूम हो कि राहुल और अथिया दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन दोनों के अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

जल्द खत्म होगा इंतजार...

हालांकि भले ही दोनों अपने रिश्ते पर खुलकर ना कहें लेकिन दोनों का साथ दोनों के प्यार को बखूबी बयां कर देता है। फिलहाल केएल राहुल की छुट्टी की खबर के बाद अब फैंस को लगने लगा है कि दोनों जल्द ही अपनी शादी की खुशखबरी लोगों को देंगे, देखते हैं कि उनके फैंस का ये इंतजार कब खत्म होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+