Asia Cup: केएल राहुल बतौर कीपर खेलेंगे, रोहित-अगरकर ने तिलक वर्मा की एंट्री पर दिया बड़ा बयान
KL Rahul to play: वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास तैयारी करने के लिए एशिया कप एक बड़ा मंच है। भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी गई है। वनडे वर्ल्ड कप के लिए इस टीम में से ज्यादा बदलाव शायद देखने को नहीं मिलेंगे। रोहित शर्मा और अजित अगरकर ने प्रेस वार्ता में कुछ अहम बातें कही।
रोहित शर्मा और अगरकर ने मिलकर प्रेस वार्ता करते हुए टीम की घोषणा की। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर खिलाड़ी किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो। टीम के लिए किसी भी पोजीशन पर खेलना काफी जरूरी चीज है।

रोहित ने 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का जिक्र करते हुए कहा कि उस टीम के सभी खिलाड़ी बैटिंग और बॉलिंग कर सकते थे। जो खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए हमारे पास हैं, उनके साथ काम करना होगा। गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी हम रातों-रात नहीं बना सकते हैं।
भारतीय कप्तान ने बीच में मज़ाक भी किया और कहा कि उम्मीद है कि मैं और कोहली कुछ ओवर करेंगे। टीम इंडिया में पहली बार तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। इसे लेकर मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा कि तिलक वर्मा से आशा है, वह अगर वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाते हैं, तो एशियाई गेम्स में नहीं खेलेंगे। एशिया कप उनके लिए एक बड़ा मौका है।
केएल राहुल को लेकर अगरकर ने कहा कि वह विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। उम्मीद है कि वह शुरुआती मैच तक पूरी तरह फिट हो जाएँगे। वह बहुत अहम खिलाड़ी हैं। हालांकि अगरकर ने कहा कि राहुल को हल्का निगल है और पुरानी चोट से इसका लेना-देना नहीं है। वह पहले मैच तक फिट हो जाएँगे, अगर नहीं होते हैं तो 1-2 मैच का समय लगेगा। अगरकर ने इस बयान से साफ़ कर दिया है कि केएल राहुल खेलेंगे। यही कारण रहा है कि सैमसन को 17 खिलाड़ियों में शामिल नहीं करते हुए बैकअप के तौर पर रखा है।
शिखर धवन को टीम इंडिया से बाहर रखने के साथ ही अब माना जा सकता है कि वह अब नहीं खेलेंगे। अगरकर ने कहा कि काफी सालों तक धवन टीम इंडिया के लिए अच्छा खेले हैं। इस समय ओपनर के तौर पर रोहित, गिल और ईशान किशन प्राथमिक में हैं।












Click it and Unblock the Notifications