Delhi Capitals ने प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चली बड़ी चाल! केएल राहुल को देना होगा साथ, सामने आया बड़ा प्लान
Delhi Capitals, KL Rahul: आईपीएल 2025 में अपने अंतिम तीन लीग मैचों से पहले दिल्ली कैपिटल्स अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम 11 मैचों में 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है। दिल्ली को अपने बचे हुए तीन मैचों में से कम से कम दो मैच जीत हासिल करनी होगी।
केएल राहुल को मिलेगी नई जिम्मेदारी (Delhi Capitals, KL Rahul)
केएल राहुल को दिल्ली की टीम ने महज 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। केएल राहुल जिस तरह के खिलाड़ी हैं उस लिहाज से दिल्ली की टीम को यह डील काफी कम पैसों में मिल गई। केएल राहुल ने शुरुआती मैचों में अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई थी। बतौर ओपनर केएल राहुल ने सिर्फ एक मैच में खेला, जहां उन्होंने टीम को नाबाद रहते हुए जीत दिला दी थी। ऐसे में बचे हुए मुकाबले में उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

हर नंबर पर खेलने में सक्षम केएल राहुल
केएल राहुल एक अनुभवी बल्लेबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम में आकर टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेल सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स का उन्हें बचे हुए सीजन में ओपनिंग करने का निर्णय बहुत समझदारी भरा साबित हो सकता है। अब तक दिल्ली ने राहुल को अलग-अलग नंबरों पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया है, लेकिन उनका प्रभाव ओपनिंग पर ही अधिक देखने को मिला है।
बदलाव से मिल सकता है फायदा
राहुल का पावरप्ले में खेलने का अनुभव और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी दिल्ली के लिए अहम साबित हो सकती है, क्योंकि वह शुरुआती ओवरों में ही टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं। केएल राहुल की मौजूदगी में दिल्ली की टीम विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना सकती है और मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है। अगर यह बदलाव सही समय पर होता है तो दिल्ली को इससे फायदा हो सकता है।
बतौर ओपनर केएल राहुल का ऐसा रहा है प्रदर्शन
आईपीएल में बतौर ओपनर केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 100 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48.97 के औसत और 137.15 की स्ट्राइक रेट से 4260 रन बनाए हैं। राहुल ने ओपनिंग करते हुए 4 शतक और 36 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 132* रन रहा। केएल राहुल की बल्लेबाजी ने उन्हें आईपीएल के सबसे सफल ओपनर्स में से एक बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications