LSG vs DC मैच में केएल राहुल का धमाका! कोहली-वार्नर का रिकॉर्ड ध्वस्त, IPL में रचा नया इतिहास

IPL 2025 में एक और ऐतिहासिक लम्हा दर्ज हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच नंबर 40 में 5000 IPL रन पूरे कर लिए और वो ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। उन्होंने डेविड वॉर्नर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर एक नया कीर्तिमान बना डाला।

राहुल ने ये रिकॉर्ड सिर्फ 130 पारियों में बनाकर IPL इतिहास में नया नाम दर्ज कर लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने 135 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे। राहुल ने वॉर्नर से 5 पारियां पहले यह उपलब्धि हासिल कर ली।

KL Rahul

कोहली, डिविलियर्स और धवन भी पीछे
राहुल से पहले इस लिस्ट में विराट कोहली (157 पारियां), एबी डिविलियर्स (161), और शिखर धवन (168) का नाम आता था। अब राहुल इन सब दिग्गजों से तेज निकले हैं और टॉप पर पहुंच गए हैं।

5000 रन क्लब में 8वां नाम
केएल राहुल अब IPL के 5000 रन क्लब में शामिल होने वाले 8वें बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले इस क्लब में विराट कोहली, रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, शिखर धवन, एमएस धोनी, सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स जैसे स्टार्स शामिल हैं।

IPL 2025 में फॉर्म में हैं राहुल
इस सीजन में राहुल का बल्ला शानदार चल रहा है। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं। ये टोटल उन्होंने 64.60 की औसत और 153.80 की स्ट्राइक रेट से किया है। तीन फिफ्टी के साथ राहुल ने दिखा दिया है कि वो अब भी लीग के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से हैं।

आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • केएल राहुल- 130 पारी (डीसी बनाम एलएसजी, लखनऊ, अप्रैल 2025)
  • डेविड वार्नर- 135 पारी (एसआरएच बनाम केकेआर, अबू धाबी, अक्टूबर 2020)
  • विराट कोहली- 157 पारी (आरसीबी बनाम एमआई, बेंगलुरु, मार्च 2019)
  • एबी डिविलियर्स- 161 पारी (आरसीबी बनाम डीसी, अहमदाबाद, अप्रैल 2021)
  • शिखर धवन- 168 पारी (डीसी बनाम पीबीकेएस, दुबई, अक्टूबर 2020)

अब अगली चुनौती RCB के खिलाफ
LSG के खिलाफ मैच में फिफ्टी लगाने के बाद अब राहुल की टीम दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 27 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से है। फॉर्म में चल रहे राहुल इस लय को जरूर बरकरार रखना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+