केएल राहुल की हुई वापसी, भारतीय टीम के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर

KL Rahul: चोट के बाद रिकवरी के दौर से गुजर रहे केएल राहुल ने अपनी वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। राहुल की नेट्स पर बैटिंग देखने को मिली है। इसके अलावा वह कीपिंग के लिए भी खुद को तैयार कर रहे हैं। अगर वह पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो वर्ल्ड कप में टीम के लिए अच्छी बात होगी।

नेट्स पर केएल राहुल ने प्रोपर तरीके से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा वह अपनी कीपिंग में भी पूरा प्रयास करते हुए दिखाई दिए हैं। इससे पता चलता है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

kl rahul

केएल राहुल टीम इंडिया में वापस एशिया कप के दौरान आ सकते हैं। एशिया कप सितम्बर में खेला जाएगा। तब तक शायद वह पूरी तरह से ठीक होकर मैदान पर वापसी करने का दावा ठोक सकते हैं। पचास ओवर के फ़ॉर्मेट में केएल राहुल टीम के लिए लगातार अच्छा खेलते रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि केएल राहुल बैटिंग करते हुए बड़े शॉट जड़ रहे हैं। इसके अलावा वह विकेट के पीछे कीपिंग करने का प्रयास भी कर रहे हैं। राहुल का यह रूप देखना फैन्स के लिए काफी अच्छा संकेत माना जा सकता है।

सितम्बर में एशिया कप के बाद टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। वर्ल्ड कप भारत में ही खेला जाना है। टीम इंडिया में केएल राहुल का आना अच्छी खबर होगी। हालांकि यह देखना भी अहम होगा कि उनको टीम में शामिल कब तक किया जाएगा। फ़िलहाल वह नेट अभ्यास में लौटे हैं।

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। टेस्ट और वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद अब मामला टी20 सीरीज तक पहुँच गया है। पहला मुकाबला गुरुवार को त्रिनिदाद में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+