IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में केएल राहुल की होगी वापसी? मुंबई हवाई अड्डे पर दिखा स्टार क्रिकेटर

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी तीन मुकाबलों के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट मिला है।

भारत के बल्लेबाज केएल राहुल के इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल होने की उम्मीद है। चोट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाने वाले राहुल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर लॉबी में प्रवेश करने से पहले फैंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

KL Rahul, Rohit Sharma

हालांकि, मैच के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। राहुल ने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की थी और उसी के कारण विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। इस बीच, बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की संभावना नहीं है।

अय्यर की पीठ में बार-बार परेशानी हो रही है और पिछले साल उनकी सर्जरी भी हुई थी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'उन्होंने जकड़न और पीठ में तकलीफ की शिकायत की है।' चयनकर्ताओं को अभी आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा करनी है।

सोमवार को, भारत ने विशाखापत्तनम में 106 रन की जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में वापसी की। इंग्लैंड की टीम 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले अबू धाबी वापस आ गई है। इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच 28 रन से जीता। भारतीय टीम 11 फरवरी को राजकोट में इकट्ठा होगी और इंग्लैंड के एक दिन बाद वहां पहुंचने की उम्मीद है। पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+