टीम में किसे मिलेगी जगह, केएल राहुल ने खुलकर की बात

विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दूसरे वनडे मैच में भी भारतीय टीम ने हर क्षेत्र में कंगारुओं की क्लास लगाई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 399 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 28.2 ओवर में 217 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।

दूसरे वनडे में टीम इंडिया की जीत के बाद टीम के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि जब मैंने सुबह विकेट को देखा तो मैंने सोचा नहीं था कि यह इतना घूमेगी। बोर्ड पर 400 रन का स्कोर खड़ा करना आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है।

KL Rahul

केएल राहुल से जब पूछा गया कि टीम में जिस तरह से लगातार खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं और रन बना रहे हैं. ऐसे में टीम के लिए यह मुश्किल नहीं होगी कि किसे प्लेइंग 11 में शामिल किया जाए तो उन्होंने कहा कि हमारा काम बिल्कुल स्पष्ट है, जो भी प्लेइंग 11 में होता है उसे अपने काम पर ध्यान देना होता है। हर कोई इस दौर से होकर गुजरा है। आपको बेहतर करते रहना है और मौके का इंतजार करना होगा।

मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ आसान कैच छोड़े और मिसफील्डिंग भी की, इसपर केएल राहुल ने कहा कि हमने कुछ कैच छोड़े, लेकिन लाइट के नीचे फील्डिंग करना मुश्किलभरा होता है। कोच खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए अपनी हर कोशिश कर रहे हैं। कभी-कभी ये गलतियां होती हैं, लेकिन प्रतिबद्धता हमेशा रहती है, हम इससे सीखेंगे, इसे सही करेंगे और अगले मैच में अच्छा करेंगे।

आने वाले मैच में किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी इसपर केएल राहुल ने कहा कि इसपर कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन जो खिलाड़ी टीम में वापस आ रहे हैं उन्हें अच्छा करना होगा। विश्वकप अब एक हफ्ते दूर है, खिलाड़ी अपनी लय हासिल करना चाहते हैं। उन्हें चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए, खिलाड़ी मैदान पर वापस आने को आतुर हैं।

बता दें की तीन वनडे मैचों की सीरीज में लगातार दो मैच जीतकर भारत ने वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया है। मैच में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारी खेली। दोनों की जबरदस्त बल्लेबाजी के चलते भारत ने 50 ओवर में 399 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+