गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी संग जर्मनी रवाना हुए केएल राहुल, VIDEO वायरल

भारतीय टीम के स्टाइलिश ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) अपने इलाज के लिए जर्मनी रवाना हो गए हैं।

KL Rahul

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टाइलिश ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) अपने इलाज के लिए जर्मनी रवाना हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले राहुल ग्रोइंग इंजरी के चलते पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए थे। अब जर्मनी में उनकी सर्जरी होगी। राहुल रविवार को मुंबई से जर्मनी के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी उनके साथ नजर आईं।

अथिया साथ भरी जर्मनी की उड़ान

अथिया साथ भरी जर्मनी की उड़ान

केएल राहुल अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ जर्मनी गए हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। अथिया ने ब्लू डेनिम जींस के ऊपर सफेद रंग के टॉप के साथ पर्पल कलर का स्वेटर पहना हुआ है। वहीं, राहुल काले रंग की ग्राफिक टीशर्ट और बेज कलर का कार्गो पैंट में नजर आए। दोनों अपने कैजुअल लुक में बहुत सुंदर लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच दोनों का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

जल्द करेंगे शादी?

जल्द करेंगे शादी?

बता दें कि, केएल राहुल अपनी सर्जरी के बाद लगभग एक महीने तक जर्मनी में ही रहेंगे और इस दौरान अथिया उनके साथ होंगी। राहुल और अथिया पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल खबर सामने आई थी कि 2022 के अंत तक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे और शादी कर लेंगे। हालांकि, दोनों ने इस पर न तो कोई बयान दिया और न ही शादी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है।

हालांकि, दोनों की शादी को लेकर जब एक बार अथिया के पिता और स्टार बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी से सवाल किया गया तो उन्होंने अपने बयान में कहा था, ''वो मेरी बेटी है और कभी न कभी तो शादी करेंगी ही। मैं चाहता हूं कि, पहले मेरे बेटे की शादी हो जाए। जहां तक केएल राहुल की बात है, तो मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और ये उन्हें तय करना है कि क्या वो शादी करना चाहते हैं। क्योंकि समय अब बदल गया है।''

इंग्लैंड दौरे पर नहीं जाएंगे राहुल

इंग्लैंड दौरे पर नहीं जाएंगे राहुल

साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले चोटिल होने के बाद इंग्लैंड दौरे से भी पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। इस अहम दौरे पर केएल का टीम के साथ न होना वाकई में टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। इंग्लैंड के अलावा शायद ही उनको वेस्टइंडीज के दौरे पर भी देखा जाए। अनुभवी सलामी बल्लेबाज के सितंबर में होने वाले एशिया कप तक फिट होने की संभावना है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए राहुल भी जल्द से जल्द भारतीय टीम का सदस्य बनना चाहेंगे।

शानदार फॉर्म में थे राहुल

शानदार फॉर्म में थे राहुल

अफ्रीकी सीरीज से बाहर होने से पहले केएल राहुल बहुत ही शानदार फॉर्म में थे। आईपीएल के 15वें सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। बतौर कप्तान लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 15 मैचों में 51.33 की औसत से कुल 616 रन बनाए थे। टूर्नामेंट में उनके बल्ले से दो शतक और चार अर्धशतक देखने को मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+