KL Rahul की एशिया कप में वापसी लगभग तय, फिट होकर चयन के लिए हैं तैयार
KL Rahul completely fit: भारतीय टीम को अगले महीने 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप का मुकाबला खेलना है। एशिया कप के लिए टीम का ऐलान भी जल्द किया जा सकता है। भारतीय टीम एशिया कप के लिए एक मजबूत टीम का चयन करना चाहेगी। भारत के लिए अच्छी खबर ये है कि टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज केएल राहुल अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।
केएल राहुल की होगी वापसी: आईपीएल के दौरान आरसीबी के खिलाफ मैच में राहुल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। चोट के कारण वह आईपीएल के साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच से भी बाहर हो गए थे। केएल राहुल की गैर मौजूदगी में क्रुणाल पंड्या ने लखनऊ की कप्तानी की थी। पूरे आईपीएल लखनऊ की टीम को केएल राहुल की कमी खली थी।

सर्जरी रही सफल: चोटिल होने के बाद केएल राहुल ने घुटने की सर्जरी कराई थी। जो सफल रही, इसके बाद उनके वापस मैदान में आने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया से गुजरने के बाद अब केएल राहुल पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। एशिया कप 2023 के लिए होने वाले टीम चयन के लिए वह अब पूरी तरह से उपलब्ध हैं।
सामने आया बड़ा अपडेट: केएल राहुल को अब बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल अब पूरी तरह से फिट हैं। केएल राहुल को एशिया कप के लिए टीम में चुना जा सकता है। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका के अलावा नेपाल की टीम हिस्सा लेने वाली है। भारत को अपना पहला ही मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। ऐसे में टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में केएल राहुल का चयन एशिय़ा कप के लिए किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications