केएल राहुल के कहर से नहीं बच पाए कीवी गेंदबाज, राजकोट में तूफानी शतक जड़कर भारतीय पारी को बचाया
KL Rahul: न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट एकदिवसीय मुकाबले में केएल राहुल ने उस वक्त जिम्मेदारी संभाली, जब भारतीय टीम की पारी लड़खड़ा चुकी थी। लगातार विकेट गिरने से भारत दबाव में था, लेकिन राहुल ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए पारी को संभाला। उनकी शतकीय पारी ने टीम इंडिया को सहारा दिया।
केएल राहुल ने अपने शतक के साथ पारी को नई रफ्तार दी। उन्होंने 92 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाते हुए आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे, जिससे भारत का स्कोर 7 विकेट पर 284 रन तक पहुंच गया। मुश्किल हालात में खेली गई यह पारी न सिर्फ राहुल की तकनीकी मजबूती दिखाती है, बल्कि दबाव में मैच पलटने की उनकी काबिलियत का भी सबूत है।

दिग्गज फेल, तब चला KL Rahul का जादू
टीम इंडिया का स्कोर जब 118/4 था, तब हालात बेहद मुश्किल नजर आ रहे थे और 200 रन तक पहुंचना भी चुनौती लग रहा था। ऐसे दबाव भरे समय में केएल राहुल ने जिम्मेदारी संभाली और धैर्य के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए कीवी गेंदबाजों की लय पूरी तरह तोड़ दी।
केएल राहुल ने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए रनगति को तेजी से बढ़ाया। यह एकदिवसीय क्रिकेट में उनका आठवां शतक रहा, जिसने न सिर्फ भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया बल्कि मुश्किल घड़ी में उनकी फिनिशिंग क्षमता भी उजागर की।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए आज टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप बिखर सी गई। हालांकि कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से जरुर अर्धशतक आया लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दो दिग्गज बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए, इससे टीम इंडिया दबाव में थी।
पिछली पारी छोड़ी वहां से किया शुरू (KL Rahul)
राहुल ने पिछले मैच में छक्के से जीत दिलाई थी, वहां से आज फिर अपनी पारी शुरू करते हुए धमाल मचा दिया। मैदान के चारों तरफ बेहतरीन स्ट्रोक खेलते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए उन्होंने टीम की डूबती नैया को पार लगा दिया। भारत ने उनके शतक की वजह से 284 का स्कोर हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications