Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल खेलेंगे या नहीं? प्रैक्टिस के दौरान ऐसा रहा प्रदर्शन
Asia Cup 2023, KL Rahul batting: भारत ने एशिया कप की तैयारी शुरू कर दी है। श्रीलंका रवाना होने से पहले टीम के खिलाड़ी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ एशिया कप में शामिल सभी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने का भरपूर मौका दे रहे हैं। खासतौर पर लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे केएल राहुल ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया।
पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की उम्मीद: भारत को 2 सितंबर को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस मैच में केएल राहुल को टीम में शामिल किया जाता है। क्रिकबज में छपी खबर के मुताबिक चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद, केएल राहुल ने मैदान पर शानदार वापसी की है। उन्होंने लंबे समय तक मैदान पर बल्लेबाजी की। केएल राहुल ने करीब डेढ़ घंटे तक लगातार बल्लेबाजी करने का काम किया।

राहुल की फिटनेस पर अपडेट: एशिया कप के ऐलान के साथ ही चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि राहुल अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, इसलिए वह शुरू के कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। अजीत अगरकर के इस बयान के बाद क्रिकेट के कई दिग्गज केएल राहुल को टीम में शामिल करने के फैसले को गलत बता रहे थे। हालांकि, अगरकर के मुताबिक राहुल इंजरी से अब वापस आ चुके हैं। लेकिन उन्हें निगल है, जिस कारण वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं।
राहुल के चयन पर उठे सवाल: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत ने केएल राहुल को टीम में लेने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी फिट नहीं है और वो किसी परेशानी में है तो उसे टीम में क्यों चुना जा रहा है? कोई प्लेयर अगर सिलेक्शन के दौरान चोटिल है, तो उसे टीम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा भी कई दिग्गज बोर्ड के इस फैसले से खुश नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications