क्या एशिया कप में होगी राहुल-अय्यर की वापसी, आयरलैंड सीरीज में नहीं मिला मौका तो उठे सवाल
India squad for Ireland T20, KL Rahul and Shreyas Iyer: आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। 10 महीने बाद टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान बनाया गया है। 18 से 23 अगस्त के बीच होने वाले इस टी-20 सीरीज में कई य़ुवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
अब भी टीम से बाहर अय्यर-राहुल: जसप्रीत बुमराह की तरह श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी फिटनेस जूझ रहे थे। उम्मीद की जा रही थी कि इन दोनों खिलाड़ियों को भी एशिया कप से पहले आयरलैंड दौरे पर आजमाया जा सकता है। लेकिन इन दोनों ही खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका नहीं दिया गया है।

एशिया कप से पहले बढ़ी टीम की टेंशन: भारत को अगले महीने यानी सितंबर में एशिया कप खेलना है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों का खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। अगर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल एशिया कप तक फिट नहीं होते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा। भारतीय मिडल ऑर्डर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में संघर्ष करती दिखाई पड़ रही है।
रिहैब से गुजर रहे दोनों ही खिलाड़ी: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान श्रेयस अय्यर को चोट लगी थी। जिसके कारण वह आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। वहीं केएल राहुल भी आईपीएल के दौरान चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर गए थे। इसके बाद से ही ये दोनों ही खिलाड़ी मैदान से दूर हैं। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब से गुजर रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों खिलाड़ी कब तक वापसी कर सकते हैं।
जानिए टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
18 अगस्त: पहला टी20 (मलाहाइड)
20 अगस्त: दूसरा टी20 (मलाहाइड)
23 अगस्त: तीसरा टी20 (मलाहाइड)
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications